सुकमा : 217वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय कोन्टा प्रांगण में 217 बटा० केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के "13वीं स्थापना दिवस" बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

सुकमा : 217वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय कोन्टा प्रांगण में 217 बटा० केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के "13वीं स्थापना दिवस" बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।



छत्तीसगढ़ ( कोंटा-सुकमा ) ओम प्रकाश सिंह । 217वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (C.R.P.F.) के "13वीं स्थापना दिवस" के शुभ अवसर पर दिनांक 20/03/2023 को 217वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय कोन्टा प्रांगण में 217 बटा० केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के "13वीं स्थापना दिवस" बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 217 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का स्थापना दिनांक 20 मार्च 2010 को समुह केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, पल्लीपुरम (तमिलनाडु) में किया गया था तथा दिनांक 14/01/2015 से कोन्टा, जिला सुकमा, (छत्तीसगढ़) में नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात है। "13वीं स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर मुख्यालय कोन्टा" प्रांगण में शाम के समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुनित कुमार राय (पुलिस उप महानिरीक्षक परिचालन रेंज कोन्टा), अन्य अतिथियों में आनन्द कुमार जेरई (कमाण्डेन्ट 60 बटा0). असित कुमार चौधरी (कमाण्डेन्ट 228 बटा0), एन. पी सिंह (कमाण्डेन्ट 50 बटा०). दीपक श्रीवास्तव (कमाण्डेन्ट 212 बटा0), अरुन कुमार (कमाण्डेन्ट 131 बटा0), नवीन कुमार (कमाण्डेन्ट 223 बटा0), आर. के बेहरा (कमाण्डेन्ट 02 बटा0), विनोद कुमार टोप्पो (मुख्य चिकित्सा अधिकारी 81 बटा0), गौरव मण्डल (ए.एस.पी कोन्टा) राजपत्रित अधिकारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।



 

मेजबान अधिकारी के रूप में सतीश कुमार दुबे (कमाण्डेन्ट 217 बटा0), भवानी प्रताप यादव (द्वितीय कमान अधिकारी, प्रशासन), सरोज कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी, परिचालन), यज्ञ कुमार सिंह (उप कमाण्डेन्ट), देवी लाल (सहायक कमाण्डेन्ट), श्रीमति (डॉ०) एम० ज्ञान प्रत्युषा (चिकित्सा अधिकारी), (डॉ०) सिद्धेश्वर कल्याण पी० (चिकित्सा अधिकारी) अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने भी भाग लिया। तत्पश्चात दिनांक 21/03/2023 को 217 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय कोन्टा प्रांगण में सैनिक सम्मेलन का आयोजन सतीश कुमार दुबे (कमाण्डेन्ट 217 बटा0) की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 217 वीं वाहिनी के अधिकारी भवानी प्रताप यादव (द्वितीय कमान अधिकारी, प्रशासन ), यज्ञ कुमार सिंह (उप कमाण्डेन्ट), देवी लाल (सहायक कमाण्डेन्ट), श्रीमति (डॉ०) एम० ज्ञान प्रत्युषा (चिकित्स अधिकारी), (डॉ०) सिद्धेश्वर कल्याण पी० (चिकित्सा अधिकारी) अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने भी भाग लिया।





Post a Comment

0 Comments