सुकमा : कोंटा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 217 वीं वाहिनी द्वारा " अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस " मुख्यालय कोंटा प्रांगण में मनाया गया।

सुकमा : कोंटा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 217 वीं वाहिनी द्वारा " अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस " मुख्यालय कोंटा प्रांगण में मनाया गया।

छत्तीसगढ़( कोंटा-सुकमा ) ओम प्रकाश सिंह । सर्व विदित है कि "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" 8 मार्च को मनाया जाता है परन्तु इस वर्ष 8 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण आज दिनांक 10/03/2023 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस शुभ अवसर पर 217वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय कोन्टा प्रांगण में महिलाओं की संगोष्ठी रखी गई जिसकी अध्यक्षता श्रीमती प्रतिभा राय पत्नी सुनित कुमार राय (उप महानिरीक्षक, परिचालन रेंज कोन्टा) ने की। श्रीमति प्रतिभा राय ने डी०ए०वी० मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोन्टा के छात्राओं को संबोधित किया। 



आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है, और अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर रही है। भारतीय संविधान में महिला व पुरुषों को समान अधिकार दिए गए है। आज महिलाएं चिकित्सा, शिक्षा व बैकिंग क्षेत्र में ही नहीं बल्कि रक्षा और सेवा क्षेत्र में भी आगे निकल गई है। हमें गर्व है कि हम भारत की महिलाएं हैं, और विश्व को एक नई दिशा दे रही है। प्राचीन समय से ही भारत में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा गया है। "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता" का उद्घोष केवल भारतीय संस्कृति में ही देखने का मिलता है। 

इस अवसर पर श्रीमती स्मिता दुबे पत्नी सतीश कुमार दुबे, (कमाण्डेन्ट 217 वीं वाहिनी), श्रीमती मनीषा यादव पत्नी भवानी प्रताप यादव (द्वितीय कमान अधिकारी 217 वीं वाहिनी), श्रीमती अलका सिंह पत्नी यज्ञ कुमार सिंह (उपकमाण्डेन्ट 217 वीं वाहिनी) व अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी बालिकाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शपथ भी ली





Post a Comment

0 Comments