जगदलपुर : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया।

जगदलपुर : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की एफ / 80 वाहिनी के द्वारा आज दिनांक 30/03/2023 को जितेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट, 80 वीं वाहिनी के०रि०पुoबल के मार्गदर्शन में जिला - बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम भद्रीमऊ के आश्रित गाम-मवालीपारा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।




इस कार्यक्रम में भद्रीमऊ पंचायत में आने वाले ग्राम मवालीपारा एवं आसपास के गाँव के पुरुषों, महिलाएं, एवं बच्चों ने भाग लिया जिसमें उनके दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री जैसे बर्तन, सोलर लैम्प और हान्डी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में समवाय अधिकारी अतुल कुमार, सहा० कमाण्डेंट, ग्राम पंचायत सरपंच, एवं ग्रामीण जन एवं 80 वी वाहिनी के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।




इस अवसर पर समवाय अधिकारी अतुल मार, सहा० कमाण्डेंट ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि माओवादी नेता अपने फायदे के लिए गरीब जनता एवं उनके बच्चों को गुमराह कर अपने खोखली नक्सल विचार धारा में शामिल करने तथा नक्सलीयों को मदद करने के लिए भ्रमित करते है तथा सरकार के विरूद्ध काम करने के लिए उकसाते है।
आप सभी लोग नक्सलीयों के बहकावे में न आकर कोई गलत कार्य न करे और आप सभी देश के अग्रणी विकास में भागीदार बने तथा अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलवा एवं भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विकास योजनाओ का भरपुर लाभ उठाऐं । साथ ही, उन्होंने ग्रामिणों को सन्तुष्ट करते हुए विश्वास दिलाया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आपके साथ खडी है तथा आपकी मदद के लिए हर संम्भव प्रयासरत् रहेगी। आप सभी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सहयोग करे, आपके सहयोग से भी क्षेत्र का समुचित विकास हो सकता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राज्य पुलिस बल, आपके हर विकास कार्य में सहयोग करने के लिए तत्पर है।
80 बटालियन के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के अलावा समय-समय पर जनकल्याण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्य उदेश्य आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ समय-समय पर सहायता प्रदान करना भी है जिससे की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनों का विकास हो सके। 

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों तथा उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए 80 बटालियन का आभार व्यक्त किया गया तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सराहना की।





Post a Comment

0 Comments