जगदलपुर : बकावंड थाने के विभिन्न प्रकरणों में फरार स्थाई / गिरफ्तारी वारटियों की लगातार कार्यवाही।

जगदलपुर : बकावंड थाने के विभिन्न प्रकरणों में फरार स्थाई / गिरफ्तारी वारटियों की लगातार कार्यवाही।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जिला बस्तर में स्थाई / गिरफ्तारी वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान के तहत उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामडे के कुशल मार्गदर्शन में माननीय न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों में लम्बे समय से फरार स्थाई / गिरफ्तारी वांरटियों की अधिकाधिक गिरफ्तारी कर तामिली हेतु दिशा निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी बकावंड निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर थाने के विभिन्न प्रकरणों में फरार स्थाई / गिरफ्तारी वारटियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। 



इसी तारतम्य में थाना बकावंड के अपराध कं 78 / 2020 धारा 279, 337, 338 भादवि 3 / 181, 5 / 180 146 / 196 मो. वि. एक्ट के फरार गिरफ्तार वारंटी हस्ताराम नाग पिता स्व समुन्द नाग उम्र- 36वर्ष जाति चण्डार साकिन बकावंड जिला बस्तर (छ0ग0) अपराध कं- 78 / 2020 धारा 279, 337, 338, भादवि 3 / 181, 5 / 180 146 / 196 मो. वि. एक्ट के कर गिरफ्तारी वांरटी नरसिंह नाग पिता लेखन नाग उम्र 23वर्ष जाति चण्डार साकिन बकावंड जिला बस्तर (छ0ग0) अपराध कं-188 / 2021 धारा- 304 (ए) भादवि के फरार गिरफ्तारी वांरटी अखिलेश बिसाई उर्फ अखिल पिता शोभाराम बिसाई उम्र 19 वर्ष जाति सुण्डी साकिन राजनगर जिला बस्तर (छ0ग0). अपराध कं- 188 / 2021 धारा 304 (ए) भादवि के फरार गिरफ्तारी वांरटी श्रीमती मधु बिसाई पति शोभाराम बिसाई साकिन राजनगर जिला बस्तर (छ0ग0) को गठित टीम द्वारा पता तलाश दौरान आज दिनांक 03.03.2023 को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इस कार्यवाही में थाना बकावंड से सउनि हेमराज साहु. प्र. आर- 1301 टेकराम देशमुख आर - 651 अमृत कुजूर, आर 258 रामकुमार ध्रुव की प्रमुख भुमिका रही

Post a Comment

0 Comments