छत्तीसगढ़ : अक्ती तिहार एवं माटी-पूजन दिवस महाविद्यालय प्रांगण स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया एवं कृषि विकास, किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, कोरिया में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

छत्तीसगढ़ : अक्ती तिहार एवं माटी-पूजन दिवस महाविद्यालय प्रांगण स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया एवं कृषि विकास, किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, कोरिया में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।




अक्ती तिहार में माननीया विधायक द्वारा माटी-पूजन
 

छत्तीसगढ़ (बैकुंठपुर - कोरिया ) ओम प्रकाश सिंह ।  स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया एवं कृषि विकास, किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, कोरिया (छ.ग.) के संयुक्त तत्वावधान में अक्ती तिहार एवं माटी-पूजन दिवस महाविद्यालय प्रांगण में संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं  माननीय विधायक, बैकुंठपुर, अम्बिका सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य, कलेक्टर बैकुंठपुर विनय कुमार लंगेह के विशिष्ट आतिथ्य, अधिष्ठाता डॉ डी.के. गुप्ता की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया, डॉ. व्ही.एन. गौतम के समन्वय से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। 



अतिथियों द्वारा माटी-पूजन का कार्य कर नई फसल हेतु बीज- रोपण किया गया। माननीय विधायक ने श्री अन्न को बढ़ावा देने एवं वर्ष में कम से कम दो फसल लेने हेतु अपील की। माननीय कलेक्टर महोदय ने जैविक खेती एवं दलहन तथा की फसलों को जिले में बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया। 



कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विकास, किसान कल्याण तथा प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिले के अनुमानित 85 कृषकों को नए बीज की बुवाई हेतु इंदिरा बीज तथा उड़द, हल्दी, रागी एवं सब्जी बीज - पालक, टमाटर, लौकी, कोंहड़ा, गाजर, मूली तथा धनिया की मिनी किट, जैविक खेती हेतु कृषकों को वर्मीकम्पोस्ट खाद एवं पौध सामग्री - सतावर, पत्थरचट्ठा, हठजोड़ औषधीय पौधों का वितरण अतिथियों के कर-कमलों द्वारा किया गया। 



मंच संचालन डॉ. संजय कुमार घृतलहरे, सहायक प्राध्यापक ने किया। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल आर्य सहित प्राध्यापकगण डॉ. निर्मोध प्रभा, डॉ. एन.के. मिश्रा, पुनेश्वर सिंह पैकरा, डॉ. संदीप नवरंग, डॉ. जान्ह्वी, डॉ. विशाखा तिवारी, ममता साहू, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण डॉ. हरिशंकर, पी.आर. बोबड़े, डॉ. संभूति शंकर साहू, फूलचंद कंवर, डोमन सिंह टेकाम, कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के कर्मचारीगण शाखा अधिकारी के.पी. पाण्डेय, कम्प्यूटर ऑपरेटर कमलेन्द्र प्रताप नामदेव, पंकज केसरवानी, पूनम सिंह, अमरजीत जायसवाल, प्रभात गुप्ता सहित कृषि विकास, किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, कोरिया से एस.एस. सिंह, सहायक संचालक (कृषि), पी.एल. तिवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, राजेन्द्र गुप्ता एवं शार्दुल विक्रम गुप्ता, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments