छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिला के थाना अँजोरा पुलिस द्वारा सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार में रेड कार्यवाही-एसपी, डाॅ. अभिषेक पल्लव।

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिला के थाना अँजोरा पुलिस द्वारा सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार में रेड कार्यवाही-एसपी, डाॅ. अभिषेक पल्लव



12 लोग हुक्का पीते हुए पकड़े गये, मैनेजर भी शामिल।

छत्तीसगढ़ ( दुर्ग-अँजोरा ) ओम प्रकाश सिंह । दुर्ग जिला के थाना अँजोरा पुलिस के द्वारा छत्तीसगढ़ प्राइड रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापामार कार्रवाई में 7 नंग हुक्का पॉट, बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और कोल बरामद। अवैध हुक्का बार की लगातार पुलिस को मिल रही थी सूचना। अँजोरा पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी।




जिले में लगातार शिकायतों को गंभीरता पूर्व लेते हुए दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव के दिशा निर्देश पर थाना अँजोरा पुलिस द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान रैस्टोरेंट में 12 लोगों को हुक्का पीते हुए पकड़े गये,जिसमें सीजी प्राइड रैस्टोरेंट के मैनेजर भी शामिल हैं।




उक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, कोल और 7 नग हुक्का पाॅट बरामद कर 12 लोगों व सीजी प्राइड रैस्टोरेंट के मैनेजर पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments