छत्तीसगढ़ : थाना करपावंड में बड़े भाई के हत्या के आरोपी- गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : थाना करपावंड में बड़े भाई के हत्या के आरोपी- गिरफ्तार।



नाम आरोपी :-

विष्णु कश्यप पिता सुदरू कश्यप उम्र 37 वर्ष जाति भतरा निवासी गांरेगा आवासप्लाट पारा थाना करपावंड जिला बस्तर।

दिनांक घटना :- 21.04.2023 के रात्रि 07:00 बजे करीबन

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-करपावंड ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 22.04.23 को प्रार्थीया श्रीमती बुटावती कश्यप पति बिसनाथ कश्यप उम्र 30 वर्ष जाति भतरा निवासी गारेगा जोडासरगीपारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 21.04.2023 के शाम इसका देवर विष्णु कश्यप शराब के नशे उसके घर आया और बडे भाई बिसनाथ कश्यप को बोला घर बाड़ी की जमीन को इस वर्ष मैं कमाउंगा और सभी पैतृक जमीन का मुझे बराबर बटवारा चाहिए इस बात को लेकर विष्णु कश्यप बड़े भाई बिसनाथ कश्यप से झगडा-विवाद किया और घर से चला गया। रात्रि करीबन 07:00 बजे विष्णु कश्यप बडे भाई बिसनाथ कश्यप के घर वापस आकर अपने पास रखे धार-दार छुरी (कडरी) से विष्णु कश्यप ने अपने बड़े भाई बिसनाथ कश्यप के सीने, पेट में घोप कर मार दिया और वहाँ से भाग गया। तब पत्नी बुटावती कश्यप और आस-पास के लोगो ने उसे ईलाज हेतू 108 एम्बुलेंश से भानपुरी अस्पताल ले गये। जहाँ बिसनाथ की मृत्यु हो गई। कि प्रार्थीया रिपोर्ट पर थाना करपावंड में अपराध क्रमांक 22/2023 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं फरार आरोपी विष्णु कश्यप की पता साजी की जा रही थी।



उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरि० पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के - निर्देशन, अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामड़े के कुशल मार्गदर्शन में मामले के आरोपी के धर पकड पता-साजी एवं गिरफ्तारी हेतू निरीक्षक सुरेन्द्र श्रीवास्तव थाना प्रभारी करपावंड के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आज दिनांक को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी विष्णु कश्यप रात में घर में आकर छिपा है, कि सूचना पर गठित टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिफ्तार किया गया।
आरोपी से पुछताछ करने पर उसने जमीन बटवारे को लेकर पूर्व से अपने बड़े भाई बिसनाथ कश्यप के साथ विवाद एवं रंजिश होने से घटना दिनांक समय को अपने घर से छुरी कड़री लेकर अपने बड़े भाई को जान से मारने के नियत से उसके घर जाकर छुरी कड़री से उसके छाती, पेट में प्राण-घातक वार कर उसकी हत्या करना कबूल किया। जिस पर आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर उसके द्वारा हत्या में प्रयुक्त छुरी कड़री को बरामद किया गया। आरोपी विष्णु कश्यप पिता सुदरू कश्यप उम्र 37 वर्ष जाति भतरा निवासी गांरेगा आवासप्लाट पारा द्वारा अपने बड़े भाई बिसनाथ कश्यप की हत्या करना स्वीकार करने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना करपावंड के निरीक्षक सुरेन्द्र श्रीवास्तव, उनि डी०आर० भास्कर, सउनि टिंगालीराम कश्यप, आर० दिनेश पैकरा, आर० बोहितलाल आर० पोहलाद बघेल की प्रमुख भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments