जगदलपुर : थाना परपा पुलिस द्वारा आमचो बस्तर - आमचो पुलिस के मूलमंत्र के साथ ग्राम सम्पर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम सिडमुड में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया-टीआई, धनंजय सिन्हा।

जगदलपुर : थाना परपा पुलिस द्वारा आमचो बस्तर - आमचो पुलिस के मूलमंत्र के साथ ग्राम सम्पर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम सिडमुड में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया-टीआई, धनंजय सिन्हा



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  उ०म०नि० एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल के मार्गदर्शन एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परपा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आमचो बस्तर - आमचो पुलिस के मूलमंत्र के साथ ग्राम सम्पर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम सिडमुड में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया।




जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सिडमुड में रखा गया था। कार्यक्रम में ग्रामीणों को साइबर संबंधी अपराध एवं उनसे बचाव के उपाय, महिला / बालिका संबंधी अपराध, नशीले पदार्थ व उनके दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को उनके ग्राम के बीट प्रभारी व कर्मचारी के बारे में अवगत कराकर उनके मोबाईल नम्बर दिये गये। ग्रामीणों से ग्राम के संबंध में चर्चा कर वर्तमान में चल रहे सामाजिक धार्मिक परिस्थितियों से ग्राम वासियों को अवगत कराकर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग हेतु आग्रह किया गया साथ ही ग्राम की समस्या या शिकायत के बारे में जानकारी ली गई। थाना प्रभारी एवं उपस्थित स्टाफ द्वारा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या एवं अपराध / संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने बताया गया। जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं पुलिस के मध्य दूरी को कम करना, ग्रामीणों के मन में पुलिस के प्रति झिझक को दूर करते हुए सकारात्मक छवि बनाना है। 



कार्यक्रम में ग्राम सिडमुड सरपंच हरिबन्धु नाग, माझीगुडा सरपंच धरम बघेल, कैका चेरबहार सरपंच जानिक राम नाग, नेतानार सरपंच सुकरा नाग, अलनार सरपंच राजेन्द्र नाग, कोलावाडा सरपंच आशाराम, नानगुर उप सरपंच शरद नागेश, उप सरपंच माझीगुडा लोकेश सेठिया, उप सरपंच सिडमुड फगनु नाग, पंच बलराम कश्यप, मनबोध बघेल, उलनार पटेल बबलु ठाकुर, ग्रामीण हेमधर नाग, सोमारू मांझी, पंच लखमी बघेल, बिमला नाग, दयमति नाग, आयतु नाग, संम्पत नाग, विनोद राजपुत कोटवार सिडमुड मालिक राम नाग, अलनार देवनाथ, एवं 250 की संख्या मे ग्रामीण एवं युवा साथी उपस्थित रहे, एवं केशलूर एसडीओपी ऐश्वर्य चन्द्रकार एवं थाना परपा से थाना प्रभारी परपा निरीक्षक धनंजय सिन्हा, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक सोनासिंह बघेल, सुदर्शन दुबे, प्रधान आरक्षक मानक बघेल, नुपूर भारती, रघुराज नाग, सुधीर मिश्रा, रामदास कश्यप, आरक्षक गोबरू कश्यप, गमसम कश्यप, शंकर मौर्य, मणी सिदार और महावीर खोब्रागढे उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments