छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा अरनपुर समेली के पास नक्सलियों ने की id ब्लास्ट कर पुलिस जवान से भरी मिनी बस को उड़ाया शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver शहीद हुए।

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा अरनपुर समेली के पास नक्सलियों ने की id ब्लास्ट कर पुलिस जवान से भरी मिनी बस को उड़ाया शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver शहीद हुए।





छत्तीसगढ़ ( दन्तेवाड़ा-अरनपुर ) ओम प्रकाश सिंह । आज दिनांक 26.04.2023 को जिला दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की आसूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। 



घटना की पुष्टि पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दर राज पी० ने की हैं। 



जो अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया। 



जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver= 11 शहीद हुए हैं। विस्तृत जानकारी पृथक से प्रेषित की जावेगी।



माओवादी कैडर के द्वारा इस जघन्य घटना की बात को पुलिस अधीक्षक दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ने स्वीकारा है।



शहीद जवानों के नाम हैं :-

1. हेड कॉन्स्टेबल/74 जोगा सोरी
2. हेड कांस्टेबल / 965 मुन्ना कडती
3. हेड कॉन्स्टेबल 901 संतोष तामों
4. नव आरक्षक 542 हुल्गो मंडावी
5. नव आरक्षक 289 लच्छू मरकाम
6. नव आरक्षक 580 जोगा कवासी
7. नव आरक्षक 888 हरिराम
8. गोपनीय सैनिक राजू करटम 9. गोपनीय सैनिक जयराम पोडियाम
10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी, ड्राइवर धनीराम यादव


Post a Comment

0 Comments