छत्तीसगढ़ : दुर्ग अधिक लाभ का लालच देकर 13 लाख की ठगी करने वाला एक आरोपी को थाना सुपेला पुलिस ने किया-गिरफ्तार, टीआई, दुर्गेश कुमार शर्मा। डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में रकम जमा कराने का मामला। सुपेला पुलिस आरोपी को सूरत (गुजरात) से किया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : दुर्ग अधिक लाभ का लालच देकर 13 लाख की ठगी करने वाला एक आरोपी को थाना सुपेला पुलिस ने किया-गिरफ्तार, टीआई, दुर्गेश कुमार शर्मा

डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में रकम जमा कराने का मामला।

सुपेला पुलिस आरोपी को सूरत (गुजरात) से किया गिरफ्तार।





छत्तीसगढ़ ( दुर्ग-भिलाई ) ओम प्रकाश सिंह ।  ज्ञात हो कि प्रार्थी रवि साव निवासी पांच रास्ता सुपेला को वर्ष 2022 में विभिन्न मोबाईल नंबरो के धारकों द्वारा फोन कर डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में पैसे जमा करने तथा अधिक लाभ देने का लालच देकर प्रार्थी से 13 लाख रूपये जमा कराया। जब प्रार्थी को जानकारी हुई कि यह कंपनी फर्जी है। तब प्रार्थी द्वारा आरोपियों के मोबाईल नंबर में फोन करने पर मोबाईल बंद आया। आरोपियों से कोई संपर्क नही होने पर प्रार्थी द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।



पुलिस अधीक्षक दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपियों के बारे में पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान जानकारी मिली की प्रकरण के आरोपी आशीष कुमार सिंह जो कि सूरत (गुजरात) में रह रहा है। जानकारी मिलते ही थाना सुपेला से पृथक से टीम गठित कर सूरत (गुजरात) रवाना किया।



 सुपेला पुलिस द्वारा सूरत (गुजरात) जाकर आरोपी को पकड़कर लिया जिसे थाना सुपेला लाया गया एवं पर्याप्त सबूत पाये जाने से आज दिनांक 21.05.2023 को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरी. सतीश साहू, आरक्षक फराज खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा

अपराध क्रमांक :- 346/ 2022

धारा :- 420 भादवि

ठगी रकम :- 13 लाख रूपये।

आरोपी का नाम :-
आशीष कुमार सिंह पिता लाल बहादूर सिंह उम्र 37 साल निवासी म.न. 204 अंबिका नगर पाण्डेसरा सूरत (गुजरात), मूल निवास-ग्राम कुसमी पो.आ. बजरंग नगर जौनपुर थाना वंदवफ (उत्तर प्रदेश)

Post a Comment

0 Comments