छत्तीसगढ़ : दुर्ग 2 किलो 990 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते आरोपी ताराचंद यादव चढ़ा थाना मोहन नगर पुलिस के हत्थे।

छत्तीसगढ़ : दुर्ग 2 किलो 990 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते आरोपी ताराचंद यादव चढ़ा थाना मोहन नगर पुलिस के हत्थे।


हारेगा नशा जितेगा दुर्ग नशा मुक्ति अभियान के तहत् थाना मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते आरोपी ताराचंद यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे।

आरोपी द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने प्लास्टिक बोरी में भरकर किया जा रहा था बिक्री।

आरोपी को मौके से घेरबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी से कुल 2 किलो 990 ग्राम कीमती करीब 30,000 रूपये व बिक्री की नगदी राशि 750 रूपये जप्त।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

दुर्ग पुलिस की आगे भी जारी रहेगी अवैध मादक पदार्थो के कारोबारियों पर कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ ( दुर्ग ) ओम प्रकाश सिंह ।  डाॅ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे ) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) दुर्ग एवं बैंकर वैभव रमणलाल ( भा.पु. से.) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2023 को मुखबिर से सूचना मिला तेलीबांध महासमुंद निवासी ताराचंद यादव नामक व्यक्ति द्वारा दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु लोगों को गांजा रखकर बिक्री कर रहां है। 



तत्काल मुखबीर की सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशन में हमराम स्टाफ टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुए स्थान आम जगह दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुॅचकर मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति जो दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग में खडे मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम व पता पूछने पर अपना नाम ताराचंद यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 19 साल साकिन तेलीबांधा बरगद पेड के पास थाना व जिला महासमुंद का निवासी होना बताये। गांजा रख कर बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर अनाकानी करने लगा गवाहों के समक्ष आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक प्लास्टिक बोरी के अदर रखे मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 2 किलो 990 ग्राम कीमती करीबन 30,000 रूपये एवं बिक्री की राशि नगदी 750 रूपये जुमला कीमती 30,750 रूपये मिला जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।



उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगरी, उप निरीक्षक शिशुपाल चन्द्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, आरक्षक सचिन सिंह, मुकेश यादव, योगेश गायकवाड़ एवं देवव्रत सिंह की विशेष भूमिका रही

अपराध क्र. 211/2023

धारा 20 (ख) 27 (क) एनडीपीएस एक्ट

नाम आरोपी :- ताराचंद यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 19 साल साकिन तेलीबांधा बरगद पेड के पास थाना व जिला महासमुंद।

जप्त सामाग्री :- मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 2 किलो 990 ग्राम कीमती करीबन 30,000 रूपये एवं बिक्री की राशि नगदी 750 रूपये जुमला कीमती 30,750 रूपये।

Post a Comment

0 Comments