छत्तीसगढ़ : दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही। “जियो खुलकर अभियान" के तहत की गई कार्यवाही। प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले का पर्दाफाश। नशे का करोबार करने वाले आरोपी गिरफ्तार। 71 पुड़िया 31.600 ग्राम जुमला किमती 18,650/- रू.।

छत्तीसगढ़ : दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही।

जियो खुलकर अभियान" के तहत की गई कार्यवाही।

प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले का पर्दाफाश।

नशे का करोबार करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

71 पुड़िया 31.600 ग्राम जुमला किमती 18,650/- रू.।




छत्तीसगढ़ ( दुर्ग ) ओम प्रकाश सिंह ।  पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में, एवं अति.पुलिस अधीक्षक(शहर) संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर (भापुसे) के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बिक्री के खिलाफ अभियान प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी हैं। पिछले कुछ महीनो में जिले में घटित गंभीर अपराधों के पीछे जाने पर यह बात सामने आयी थी की अपराध से जुड़े लोग कहीं न कहीं प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के
आदी हैं। 



इसलिये अभियान चलाकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में ब्राउन शुगर का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। दिनांक 22.05.2023 को राम नगर बघेरा रोड दुर्ग शीतला नगर रोड दुर्ग शीतला मंदिर शिव मंदिर के पास बघेरा दुर्ग में लोकेश्वर उर्फ सोनु सिन्हा निवासी राजीव नगर दुर्ग से अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया, आरोपी के कब्जे से 71 नग पुड़िया कोरे कागज में लपटे हुये कुल 31.600 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर किमती लगभग 18,650/- रूपये जिसे पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 326 / 2023, धारा 21 (बी), 27 ( ए ) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।



इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक एस. एन. सिंह, सउनि पूरनदास, आरक्षक मिथलेश साहू, विकास ठाकुर, किशोर सोनी, प्रशांत पाटनकर, थॅमसन पीटर, गौर सिंह, नासीर बक्स, भरथरी निषाद एवं चंद्रशेखर बंजीर का विशेष योगदान रहा







Post a Comment

0 Comments