छत्तीसगढ़ : दुर्ग मिली मुखबिरी की सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही। आरोपी करण रंगारी लोहे का धारदार चाकू लहरा कर लोगों में फैला रहा था दहशत। आरोपी को मौके से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : दुर्ग मिली मुखबिरी की सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी करण रंगारी लोहे का धारदार चाकू लहरा कर लोगों में फैला रहा था दहशत।

आरोपी को मौके से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार।



छत्तीसगढ़ ( दुर्ग ) ओम प्रकाश सिंह ।  डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) दुर्ग एवं बैंकर वैभव रमणलाल ( भा. पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, के मार्गदर्शन में लगातार बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश हेतु क्षेत्र में लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है थाना प्रभारी मोहन नगर विपिन रंगारी के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 19/05/2023 को मुखबिरी से सूचना कि माल धक्का सूर्या होटल के पीछे आम जगह पर आने जाने वाले लोगो को एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे की चाकू लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है जिससे लोगो में भय व्याप्त है की सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी घटना स्थल रवाना हुई जहा एक व्यक्ति जो अपने हाथ में लोहे धारदार चाकू को लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहा था। 



जिसे घेरा बंदी कर पकडकर पुछताछ करने पर अपना नाम करण रंगारी पिता महेन्द्र रंगारी उम्र 25 साल साकिन सांई नगर बुद्ध विहार के पास उरला दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ.ग. का रहने वाला बताया आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित आकार का एक लोहे का धारदार चाकू को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 25, 27, आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 217/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगरी, प्रधान आरक्षक शाहीद खान आरक्षक क्रांति शर्मा, शकील खान की विशेष भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments