छत्तीसगढ़ : मवेशी तस्करो पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही। लंबे समय से मवेशी तस्करो पर रखी जा रही थी नजर। 18 नग मवेशी, कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार। परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा 1109 क्रमांक सी. जी. 08 AT 2734 जप्त। जप्त मवेशी व वाहन की कुल कीमत 500000/रू (पाँच लाख रू) जप्त।

छत्तीसगढ़ : मवेशी तस्करो पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

लंबे समय से मवेशी तस्करो पर रखी जा रही थी नजर।

18 नग मवेशी, कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार।

परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा 1109 क्रमांक सी. जी. 08 AT 2734 जप्त।

जप्त मवेशी व वाहन की कुल कीमत 500000/रू (पाँच लाख रू) जप्त।



छत्तीसगढ़ ( राजनांदगाँव-डोंगरगढ़ ) ओम प्रकाश सिंह । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब / मवेशी तस्करो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, दिनांक 02/06/2023 के रात्रि 01:30 बजे थाना प्रभारी को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला की वाहन टाटा 1109 क्रमांक सी. जी. 08 AT 2734 में अवैध रूप से मवेशी भरकर ग्राम ढारा की ओर से डोगरगढ़ के रास्ते कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे है। 



सूचना तस्दीक हेतु तत्काल निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम रवाना कर अछोली तिराह पर नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया है। वाहन में सवार 2 व्यक्तियो के साथ 18 नग मवेशी होना पाया गया मवेशी लाने ले जाने संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज दोनो व्यक्तियो के द्वारा मौके पर पेश नही किया गया जिन्हे थाना लाकर हिकमा तमली से पूछताछ करने पर नाम घनश्याम अंबादे पिता मदन लाल अंबादे निवासी दामाबंजारी थाना छुरिया 2- आबिद खान पिता नासीर खान उम्र 26 साल निवासी सड़क चिचचारी पुलिस चौकी चिचोला का रहने वाला तथा उक्त वाहन में कुल 18 नग मवेशी को कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताये। 



आरोपीगणो का कृत्य पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पाये जाने पर अपराध क्रमांक 336/2023 धारा 4,6,10,छ.ग. कृषक पशु परि.अधि. 2004 एंव 11 पशु कुरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द कर दोनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। मामले में कुल 18 नग मवेशियों को सुरक्षार्थ कृष्णा गौ शाला डोगरगढ में रखवाया गया दोनो आरोपियो से पशु तस्करी के संबंध में पूछताछ कर विवेचना मे लिया गया है।



उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 214 महादेव साहू, आर0 1414 चंद्रकांत सोनी, आर0 965 वीर बहादुर, आर0 851 अर्जुल अजगल्ले, आर0 560 प्रयांश, आर0 1496 संतोष श्रीवास्तव 1689 रोहित सिंह, 352 नीरज विश्वकर्मा की भूमिका सराहनीय रही

नाम आरोपी :-

1- घनश्याम अंबादे पिता मदन अंबादे उम्र 35 साल निवासी दामाबंजारी थाना छुरिया जिला राजनांदगांव।

2-आबिद खान पिता नासीर खान उम्र 26 साल निवासी सड़क चिरचारी पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव।





Post a Comment

0 Comments