छत्तीसगढ़ : जगदलपुर 80 बटालियन सी०आर०पी०एफ० ने मनाया 9 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर 80 बटालियन सी०आर०पी०एफ० ने मनाया 9 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की 80 वाहिनी के द्वारा दिनॉक 21/06/2023 को हरजिन्द्रर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर के०रि०पुoबल की उपस्थिति एवं जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वाहिनी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/06/2023 को 80 वाहिनी सी०आर०पी०एफ० कैम्प, जगदलपुर में 9वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया

 

उक्त योग दिवस में रेंज जगदलपुर के०रि०पुoबल 80 वी वाहिनी के अधिकारी कार्मिक तथा साथ ही स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा योगाभ्यास किया




पुलिस उपमहानिरीक्षक हरजिन्द्रर सिंह ने 9वॉ अंतराष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21/06/2023 को योगाभ्यास में उपस्थित सभी अधिकारीगण, जवानों एवं स्थानीय लोगो को सम्बोधित करते हुये अवगत करवाये कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर और आत्मा को एकरूप करना ही योग कहलाता है। 



मन को शब्दों से मुक्त करके अपने आपको शान्ति और रिक्तता से जोड़ने का एक तरीका है योग। नियमित योग करने वाले व्यक्तियों के लिए योग एक बहुत ही अच्छा अभ्यास है। यह स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागां का एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता हैं। पहले समय में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया के साथ किया जाता था। 



योग सांस लेने के अभ्यास और शारीरिक क्रियाओं का जोड़ है। योग व्यवस्थित, वैज्ञानिक और परिणाम दोनों शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सुधारों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। उसी क्रम में महोदय द्वारा स्थानीय लोगां एवं बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने एवं जीवन में योग का महत्व समझाने के उद्देश्य से 9वॉ अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इसका अभ्यास किया गया। इसके अलावा इस वाहिनी के नेतानार, कोलेंगनाला, कोलेंग, चॉदामेटा, भडरीमउ एवं मसगॉव में तैनात समवाय में भी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया तथा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं योगाभ्यास किया।





Post a Comment

0 Comments