छत्तीसगढ़ : 50 किलोग्राम गांजा की अवैध तस्करी के साथ पुलिस ने 2 युवकों को किया-गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : 50 किलोग्राम गांजा की अवैध तस्करी के साथ पुलिस ने 2 युवकों को किया-गिरफ्तार



तकरीबन 12,50,000/- रूपये का गांजा एवं वाहन टाटा मांजा कार पुलिस के किया- बरामद।

थाना कुम्हारी क्षेत्र मे 50 कि.ग्राम गांजा आरोपियो से बरामद।

एन एच 53 कुम्हारी टोल प्लाजा मेें आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

2 आरोपी गिरफ्तार।

एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना कुम्हारी की संयुक्त कार्यवाही।



छत्तीसगढ़ ( दुर्ग ) ओम प्रकाश सिंह । जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.़से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त हुये थे। 



जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) प्रभात कुमार (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) राजीव शर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार बंछोर के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू व थाना कुम्हारी की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।




टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विषेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विषेष सूत्रों से पता चला कि सफेद रंग की टाटा मांजा कार क्रमांक- सीजी 07 ऐ के 4194 में 2 व्यक्ति सवार होकर रायपुर से दुर्ग अवैध मादक पदार्थ परिवहन कर दुर्ग की ओर आ रहे है। 



टीम द्वारा एन एच  53 कुम्हारी टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर सफेद रंग की टाटा मांजा कार क्रमांक- सीजी 07 ऐ के 4194 को रोक कर चेक किया गया, वाहन में सवार 1. गुड्डू यादव निवासी राजस्थान 2. अखलेश लोधी निवासी शिवपुर म.प्र. को पकड़ा गया, आरोपियों के कब्जे से वाहन की डिक्की में 2 नग प्लास्टिक के बोरी में 50 पैकेट खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ। 



50 किलोग्राम अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाईल फोन कुल जुमला कीमती 17,72,200/- को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्यवाही  थाना कुम्हारी से की जा रही है।



उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी से निरीक्षक केशव राम कोषले आरक्षक मनीष वर्मा, राजकुमार, कविन्द्र साहू, यषवंत साहू एवं एसीसीयू से प्रधान आरक्षक सगीर खान, चंद्रेशेखर बंजीर आरक्षक जी.रवि, अजय ढ़िमर थाना जामुल से अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही



आरोपीगण :-

गुड्डू यादव पिता कवर पाल यादव उम्र 30 वर्ष सा.कुंज बिहारी कालोनी अडरू रोड बारन राजस्थान

अखलेश लोधी पिता मुलायम सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष सा.गौतरा मजरा अडजार थाना पिछोर शिवपुर म.प्र.





Post a Comment

0 Comments