छत्तीसगढ़ : ई / 80 बटा 0 केoरि0पु0बल कैम्प परिसर ग्राम- मसगाँव, जगदलपुर में 900 नग पौधों का वृक्षारोपण अभियान - 2023 को सफल बनाया गया।

छत्तीसगढ़ : ई / 80 बटा 0 केoरि0पु0बल कैम्प परिसर ग्राम- मसगाँव, जगदलपुर में 900 नग पौधों का वृक्षारोपण अभियान - 2023 को सफल बनाया गया

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की 80 वाहिनी के द्वारा दिनॉक 17/07/2023 को हरजिन्द्रर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर केoरि०पुoबल, के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में वृक्षारोपण का अयोजन किया गया जिसमें जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वाहिनी, के नेतृत्व में द्वितीय कमान अधिकारी विक्रम सिंह, उप कमा० मकसूद आलम, अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु ई / 80 बटा0 कैम्प मसगाँव, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के परांगण में पौधों का वृक्षारोपण किया गया।




गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा 1,50,00,000 वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को 6000 वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा करना है। जिसके तहत इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है।




जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट 80 वाहिनी द्वारा जवानों को वृक्षारोपण के बारे में वृहद् जानकारी दिया गया एवं पेड़ पौधे के संरक्षण हेतु समस्त जवानों को जागरूक किया गया जिससे पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जा सके। इसलिए हमें वृक्षारोपण की महत्वता एवं उपयोगिता के बारे में प्रत्येक जवान को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।




ई / 80 बटा 0 केoरि0पु0बल कैम्प परिसर ग्राम- मसगाँव, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में 900 नग पौधों का वृक्षारोपण अभियान - 2023 को सफल बनाया गया।





Post a Comment

0 Comments