छत्तीसगढ़ : एफ / 80 बटा 0 केरिपुबल कैम्प परिसर ग्राम- भदरी मऊ में स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ : एफ / 80 बटा 0 केरिपुबल कैम्प परिसर ग्राम- भदरी मऊ में स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।





छत्तीसगढ़ ( बस्तर - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहकेन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की एफ / 80 वाहिनी के द्वारा दिनांक 24/07/2023 को वृक्षारोपण का अयोजन किया गया



 
जिसमें जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वाहिनी के मार्गदर्शन में द्वितीय कमान अधिकारी विक्रम सिंह, उप कमा० मकसूद आलम, कंपनी कमांडर अमित श्रीवास्तव नेतृत्व में अधिकारी एवं जवानों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एफ / 80 बटा0 कैम्प भदरी मऊ में पौधों का वृक्षारोपण किया गया



गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया है। 




जिसके तहत इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट 80 वाहिनी द्वारा जवानों को वृक्षारोपण के बारे में वृहद् जानकारी दिया गया एवं पेड़ पौधे के संरक्षण हेतु समस्त जवानों कोजागरूक किया गया।



जिससे पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जा सके। इसलिए हमें वृक्षारोपण की महत्वता एवं उपयोगिता के बारे में प्रत्येक जवान को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।



एफ  / 80 बटा 0 केoरि0पु0बल कैम्प परिसर ग्राम- भदरी मऊ कैम्प में गांव वालों के साथ, स्कूल के गुरूजनों, सरपंच और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधों का वृक्षारोपण अभियान - 2023 को सफल बनाया गया





Post a Comment

0 Comments