छत्तीसगढ़ : जगदलपुर जन अधिकार मोर्चा के द्वारा अनुकूल देव वार्ड में "मतदाता के साथ चिंतन" नामक अभियान चलाया गया। मतदाताओं के मन में जनप्रतिनिधियों को लेकर भारी- गुस्सा।

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर जन अधिकार मोर्चा के द्वारा अनुकूल देव वार्ड में "मतदाता के साथ चिंतन" नामक अभियान चलाया गया।

मतदाताओं के मन में जनप्रतिनिधियों को लेकर भारी- गुस्सा



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  जन अधिकार मोर्चा के द्वारा मतदाता के साथ चिंतन नामक अभियान जगदलपुर के अनुकूल देव वार्ड में चलाया गया जिसके अंतर्गत आगामी चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया और उनसे विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। मतदाताओं ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया।



मतदाताओं के मन में जनप्रतिनिधियों को लेकर भारी गुस्सा है



उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि वोट लेने तो आते हैं लेकिन उसके बाद यहां कोई भी नहीं आता। वार्ड के लोगों की समस्याओं में प्रमुख रूप से सड़क, पानी, आवास, यह मुख्य समस्याएं हैं। 



जन अधिकार मोर्चा की टीम ने मतदाता के साथ चिंतन अभियान में प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें कर्मवीर सिंह जादौन, योगेश पानीग्रही, दीप्ति तिवारी, सरिता दुबे, शिवा स्वर्णकार, रवि तिवारी, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।






Post a Comment

0 Comments