छत्तीसगढ़ : संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव गीदम में नि:शुल्क पुस्तक व गणवेश वितरण किया गया।

छत्तीसगढ़ : संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव गीदम में नि:शुल्क पुस्तक व गणवेश वितरण किया गया।

छत्तीसगढ़ ( गीदम/दंतेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह ।  संकुल केंद्र गीदम में सत्र 2023- 24 के लिए संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड गीदम के एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत गीदम के अध्यक्ष साक्षी सुराना ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं खूब मन लगाकर पढ़ने का प्रोत्साहन किया। 



कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत गीदम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भगवती प्रसाद ध्रुव, समाज सेवी रविश सुराना, वरिष्ठ सेवा निवृत्त शिक्षक रामप्यारे देवांगन, संकुल प्राचार्य गीदम कैलाश नीलम ने उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजक गीदम संकुल समन्वयक योगेश सोनी सुचारू रूप से संचालित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की शिक्षा के विकास पर गीदम भी अनेक उपलब्धियों के पथ पर अग्रसर है। 



नवप्रवेशी बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक, गणवेश, नोटबुक एवं अन्य सामग्री वितरण किया। इस कार्यक्रम में राकेश मिश्रा, प्रभा यालम, फरहाना रिजवी, संकुल समन्वयक जितेंद्र चौहान, नितिन विश्वकर्मा, अमुजुरी विश्वनाथ, गीदम व हाउरनार संकुल के सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख उपस्थित थे। शिक्षक शिक्षिका ने नव प्रवेशी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपने माता पिता के साथ साथ गांव का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।





Post a Comment

0 Comments