छत्तीसगढ़ : काम की तलाश में हैदराबाद गई युवती " कविता कश्यप " की संदेहास्पद मौत जांच में जुटी पुलिस।

छत्तीसगढ़ :  काम की तलाश में हैदराबाद गई युवती " कविता कश्यप " की संदेहास्पद मौत जांच में जुटी पुलिस।

मृतिका श्रीमती कविता कश्यप उम्र 24 वर्ष पति हरीश चंद्र कश्यप साकिन बाकेल, थाना भानपुरी, जिला बस्तर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ ( भानपुरी-बस्तर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 1 फरवरी 2023 को  कविता कश्यप का विवाह चौकी घोटिया ग्राम कुरुषपाल निवासी हरीशचंद्र कश्यप के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद कविता के कहने पर पति हरीशचंद्र कश्यप ने मायके बाकेल छोड़ दिया था। दिनांक 13 फरवरी 2023 को पति के घर जाना बताकर ग्राम बाकेल से निकली लेकिन कुरुषपाल नहीं गई। कविता के न मिलने पर पति हरीशचंद्र कश्यप की रिपोर्ट पर दिनांक 19/03/ 2023 को थाना भानपुरी में गुम इंसान क्रमांक 02/2023 कायम किया गया।



दिनांक 25 मई 2023 को कविता कश्यप के मिलने पर परिजनों  को सुपुर्द किया गया था

कविता कश्यप ग्राम बाकेल में अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। 12 जून 2023 को गांव में रहने वाली चचेरी बहन सीमा कश्यप के साथ हैदराबाद काम करने चली गई। हैदराबाद पहुंचकर वहां से अपने परिजनों को सकुशल रहना बताया था।



दिनांक 17-18 जुलाई 2023 की दरमियानी रात  कविता कश्यप की चचेरी बहन सीमा कश्यप ने कविता कश्यप के परिजनों  को बताया था कि कविता सुसाइड कर ली है तथा शव को मृतिका के माता-पिता एवं भाई पीलन कश्यप को अपने भाई सुकमन की उपस्थिति में दिया था। 

कविता कश्यप की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर थाना भानपुरी में दिनांक 18 जुलाई 2023 को मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से करवाया गया है। जिसमें मृतिका के गले में लिगेचर मार्क जैसा निशान पाया गया है। मृतिका के शरीर में किसी प्रकार के संघर्ष के निशान एवं जाहिरा चोट परिलक्षित नहीं हुए हैं।

शव को पीएम हेतु मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया है। घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं तस्दीक करने हेतु घटनास्थल इब्राहिमपटनम हैदराबाद (जिला रंगारेड्डी) के लिए विशेष टीम रवाना किया गया है





Post a Comment

0 Comments