छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा राज्य से लगे बस्तर संभाग के सीमावर्ती जिलों का अंतराज्यीय बैठक पुलिस कोर्डिनेशन सेंटर, जगदलपुर में आयोजित किया गया।



छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा राज्य से लगे बस्तर संभाग के सीमावर्ती जिलों का अंतराज्यीय बैठक पुलिस कोर्डिनेशन सेंटर, जगदलपुर में आयोजित किया गया।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । नक्सल विरोधी अभियान, अपराधों के रोकथाम, समंस वारंट तामिली, अपराधिक प्रकरणों की विवेचना में आवश्यक सहयोग इत्यादि विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।



पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुरन्दराज की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में कोरापुट संभाग के उप पुलिस महानिरीक्षक चरण सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक कोरापुट अभिनव सोनकर, पुलिस अधीक्षक मलखानगिरी निषांत शामिल हुये



बस्तर संभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक, सुकमा किरण चौव्हान बैठक में शामिल रहे



आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान, अवैध शराब, नशीली पदार्थाे की तस्करी के रोकथाम इत्यादी विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा कर आगामी कार्यवाही हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।



पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुरन्दराज पी. द्वारा बताया गया बस्तर संभाग के सीमावर्ती राज्यों ओडिसा, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र के साथ लगातार बेहतरीन समन्वय के कारण बुनियादी पुलिसिंग एवं नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। 



आज की बैठक के माध्यम से ओडिसा राज्य पुलिस के साथ और बेहतरीन तालमेल के साथ आगे के दिनों में पुलिस की कार्यवाही कोे मजबूती प्रदान की जायेगी।







Post a Comment

0 Comments