छत्तीसगढ़ : थाना भिलाई नगर क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया- गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : थाना भिलाई नगर क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया- गिरफ्तार।


आरोपी :-  मयंक नागेंद्र पिता डोमन लाल नागेंद्र उम्र 19 वर्ष साकिन निवाई भाटा जलाराम चौक नेवई के कब्जे से चोरी किए गए  मोटर सायकल बरामद
                   
छत्तीसगढ़ ( दुर्ग ) ओम प्रकाश सिंह ।  थाना भिलाई नगर क्षेत्र  में मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट को काफी गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. शलभ कुमार सिन्हा भा.पु.से. के द्वारा स्वयं संज्ञान में लेकर  त्वरित निराकरण करने हेतु दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये। 



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा के मार्गदर्शन मे कार्यवाही किया जाकर थाना भिलाई नगर क्षेत्र स्थित शहीद पार्क के सामने सेक्टर 5 भिलाई में चोरी किए गए मोटर साइकिल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक C G 07 AQ 3280 को आरोपी मयंक नागेंद्र के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी गिरफतार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।




उक्त कार्यवाही में प्रधान आर चंद्रप्रकाश ठाकुर आरक्षक लिनेश वर्मा तोषण चंद्राकर रोहन दुबे की भूमिका महत्वपूर्ण रही





Post a Comment

0 Comments