छत्तीसगढ़ : थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 1 सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस बल एवं 201वाहिनी कोबरा को सफलता मिली।

छत्तीसगढ़ : थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 1 सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस बल एवं 201वाहिनी कोबरा को  सफलता मिली।

नक्सली संगठन में विगत 10-12 वर्षों से रहा है सक्रिय।

थाना जगरगुण्डा के ग्राम चिमलीपेंटा का निवासी है।

जिलाबल एवं 201 वाहिनी कोबरा की संयुक्त कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) ओम प्रकाश सिंह । जिला सुकमा में सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.) अरविंद कुमार राय उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ ( परिचालन सुकमा रेंज ), कमलोचन कश्यप उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, विजय प्रताप सिंह, कमाण्डेन्ट 201 वाहिनी कोबरा, हेमपुष्प शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी, 201 वाहिनी कोबरा, आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, गौरव मण्डल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के निर्देशन तथा विजय सिंह राजपूत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा, रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के पर्यवेक्षण चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दिनांक 09.08.2023 को कैम्प नरसापुरम से डिप्टी कमाण्डेन्ट अजय कुमार के हमराह 201 वाहिनी कोबरा का बल एवं थाना जगरगुण्डा से सउनि हीरासाय सिदार के हमराह जिलाबल का बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम चिमलीपेंटा एवं मिलमपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे, कि अभियान के दौरान ग्राम चिमलीपेंटा जंगल-पहाड़ी के पास पुलिस पार्टी को देखकर 1 संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

पुछताछ करने पर अपना नाम माड़वी देवा पिता माड़वी जोगा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी चिमलीपेंटा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का निवासी होना तथा प्रतिबंधित संगठन में डीएकेएमएस सदस्य ( सुरपनगुड़ा आरपीसी अन्तर्गत ) के पद पर कार्य करना बताया गया। जो थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29.06.2012 को पुलिस गस्त पार्टी पर फायरिंग करने में अन्य नक्सली सदस्यों के साथ शामिल था। घटना पर संबंध में थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 02 / 2012 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का प्रकरण दर्ज है। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय सुकमा द्वारा आरोपी माड़वी जोगा की गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी किया गया था, जिसे आज दिनांक 09.08.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार नक्सली का नक्सल संगठन में कार्यावधि

वर्ष 2012 - 2017 तक संघम सदस्य

वर्ष 2017- से अब तक डीएकेएमएस सदस्य (सुरपनगुड़ा आरपीसी अन्तर्गत)

माड़वी जोगा उपरोक्त घटना के अतिरिक्त अन्य घटनाओं में शामिल रहा

वर्ष 2021 में चिमलीपेंटा- नरसपारम कैम्प के मध्य स्पाईक लगाने की घटना

वर्ष 2022 में चिमलीपेंटा - पुलनपाड़ के मध्य स्पाईक लगाने एवं सुरपनगुड़ा और पेंटा के मध्य रोड़ खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना

वर्ष 2022 में ग्राम पुलनपाड़ के ग्रामीण की हत्या जन- अदालत लगाने की घटना मे शामिल





Post a Comment

0 Comments