छत्तीसगढ़ : आस्था विद्या मंदिर व एजुकेशन सिटी के बच्चें समेत शिक्षकों ने देखी इसरो चंद्रयान 3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण।

 

छत्तीसगढ़ : आस्था विद्या मंदिर व एजुकेशन सिटी के बच्चें समेत शिक्षकों ने देखी इसरो चंद्रयान 3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण।



• प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ तथा मिशन वैज्ञानिकों का भाषण सुनकर भारतीय होने पर गर्व महसूस कर उत्साहित हुए।



छत्तीसगढ़ ( गीदम/दंतेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । समग्र शिक्षा तथा स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित ऑडिटोरियम में आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चें व शिक्षकों ने इसरो का चंद्रयान 3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखी। 



अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में चंद्रयान 3 मिशन सफल लैंडिंग से भारत ने इतिहास रचाया। आस्था विद्या मंदिर के बच्चें एवं शिक्षकों के मन में इस पल को अपनी यादों में कैद करने का उत्साह अविस्मरणीय हुआ। चंद्रयान 3 सीधा प्रसारण कार्यक्रम को बड़े परदे पर देख कर बच्चें एवं शिक्षकों ऐतिहासिक पल के गवाह बने। जब विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड हुआ तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों कि गड़गड़ाहट से गूंज उठा एवं सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय का उद्घोष किया। 



इसरो द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत चंद्र यान का यह मिशन अपने आप में अनूठा रहा है। यह कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, एपीसी राजेंद्र पांडे, प्राचार्य गोपाल पांडे, उप प्राचार्य प्रमोद गुप्ता, व्याख्यता तथा स्पेस विशेषज्ञ अमुजुरी विश्वनाथ, अधीक्षक रवि प्रकाश ठाकुर, रजनीश ओसवाल, कैलाश नीलम, राकेश मिश्रा, समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं 1000 बच्चें उपस्थित थे। 



चंद्रयान 3 का सफल लैंडिंग पश्चात प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में भारत का नया ऊर्जा, नया विश्वास, नया चेतना का क्षण जिक्र किया। भारत के उदयमान भाग्य का आह्वान का है, तथा विकसित भारत का शंखनाद है। अमृत काल में धरती पर संकल्प लिया तो चंद्रमा पर साकार किया।




इसरो चेयरमैन डॉ एस सोमनाथ, चंद्रयान 3 प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ पी वीरामुथुवेल, एसोसिएट डायरेक्टर कल्पना, मिशन ऑपरेशन डायरेक्टर श्रीकांत, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर डायरेक्ट एम संकरन एवं मिशन वैज्ञानिकों का भाषण सुनकर बच्चों ने उत्साहित हुए तथा वैज्ञानिक बनने की उत्सुकता दिखाई। 



इसी तरह एजुकेशन सिटी जावंगा में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, एकलव्य आदर्श विद्यालय समेत दंतेवाड़ा जिला में विभिन्न पोटा केबिन, आश्रम शाला, विद्यालयों में 25000 से अधिक बच्चों के साथ समस्त संकुल समन्वयक, शिक्षक शिक्षिका भी चंद्रयान 3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख कर भारतीय होने पर गर्व महसूस किया।





Post a Comment

0 Comments