छत्तीसगढ़ : बस्तर पुलिस विशेष अभियान के तहत् वारंटियो पर की बड़ी कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ : बस्तर पुलिस विशेष अभियान के तहत् वारंटियो पर की बड़ी कार्यवाही।

विगत कई वर्षो से लगातर फरार थे स्थायी वारंटी
 
जिला के अलग-अलग थाना क्षत्रों से वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 29-07-2023 से लेकर 31-07-2023 तक विशेष अभियान चालकर कुल 65 स्थायी तथा गिरफ्तारी वारंट तामिल कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

           
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिला में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। वही दूसरी तरफ बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शांति व्यवस्था हेतु लगातार कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है। इसी कडी में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्थायी तथा गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के लिए दिनांक 29-07-2023 से लेकर 31-07-2023 तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिस तारतम्य में बस्तर जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कई वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारंटीयों पर विशेष अभियान चलाया गया है। 



जिस तारतम्य में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।




         
बस्तर जिला के ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर, लम्बे समय से फरार चल रहे थे जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी या गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था। ऐसे फरार स्थायी या गिरफ़्तारी वारंटियो पर विशेष अभियान के तहत् धरपकड़ कार्यवाही किया गया है। जिसके अन्तर्गत बस्तर जिला के थाना कोतवाली- 20, थाना बोधघाट - 16, थाना नगरनार - 09,  थाना परपा - 04, थाना करपावंड - 04, थाना दरभा - 03, थाना बस्तर - 03, थाना भानपुरी - 03, चौकी पखनार - 01, थाना बड़ाजी - 01 और थाना बकावंड - 01 कुल 65 वारंटीयों को पता तलाश कर वारंट तामिल कर, संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।



डीएसपी गीतिका साहू, दिलीप कोशले, थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार मीना (प्रशिक्षु आईपीएस), निरीक्षक अमित शुक्ला, तारिक हरीश, भुनेश्वर साहू, प्रवीण द्विवेदी,  चंद्रशेखर श्रीवास, भोज गुप्ता, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, नीलांबर नाग, रणेश सेठिया, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक नितेश मेश्राम, अजय साहू, विनोद नेताम, सुधीर मिश्रा, रघु राज नाग, देवचंद नाग, अनिल कुमार, खेदूराम ठाकुर, आरक्षक प्रकाश नायक, मनीराम गोयल, रोशन चौहान, तामेश्वर मंडावी, श्यामलाल कश्यप, रामखिलावन की और टीम बस्तर पुलिस की अहम भूमिका रही है





Post a Comment

0 Comments