छत्तीसगढ़ : अवैध रूप से 20.200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए 2 आरोपियों को थाना बोधघाट पुलिस द्वारा किया गया- गिरफ्तार-टीआई, कविता ध्रुर्वे।

छत्तीसगढ़ : अवैध रूप से 20.200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए 2 आरोपियों को थाना बोधघाट पुलिस द्वारा किया गया- गिरफ्तार-टीआई, कविता ध्रुर्वे



दो आरोपियो को शाहनी पेट्रोल पम्प के पास जगदलपुर से किया गया गिरफ्तार।

एक आरोपी ग्वालियर (म.प्र.) एवं एक आरोपी आड़ावाल के निवासी हैं।

आरोपियो के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम

1. पवन गॉश पिता जगदीश गॉश उम्र 23 वर्ष निवी गॉशपुरा ग्वालियर सिटी (म.प्र.)

2. वरूण यादव पिता मुकुट सिंह यादव उम्र 19 वर्ष निवासी आड़ावाल नयापारा

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं। दिनांक 09.09.2023 को उप पुलिस
महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सिंह (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक कविता धुर्वे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।




दिनांक 09.09.2023 को मुखबीर सूचना के आधार उक्त आरोपियो पवन गॉश पिता जगदीश गॉश, 2. वरूण यादव पिता मुकुट सिंह को शाहनी पेट्रोल पंप के पास जगदलपुर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने के लिये परिवहन करते हुए घटना स्थल में दबिश देकर उपरोक्त दोनों आरोपियों को पकड़ा गया, दोनों आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 20.200 कि.ग्रा. किमती 2,02,000/- रू., दो नग पुराना इस्तेमाली मोबाईल सिम लगा हुआ, नगदी रकम 590/- रू. कुल जप्त संपत्ती किमती 2,25,760 /- रूपये को जप्त करते हुए मौके में विधिवत दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। थाना बोधघाट में धारा 20 (ख) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमाण्ड में उक्त आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।



महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी

1. निरीक्षक कविता धुर्वे, थाना प्रभारी बोधघाट,
2. उनि कमचरण ठाकुर
3. प्रधान आरक्षक :- पवन श्रीवास्तव, चोवादास गेंदेले
4. आरक्षक :- प्रकाश नायक






Post a Comment

0 Comments