छत्तीसगढ़ : जिला मुख्यालय जगदलपुर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 80 बटालियन ने जन भागीदारी से चलाया “स्वच्छता ही सेवा” अभियान स्वच्छ भारत मिशन योजना।

छत्तीसगढ़ : जिला मुख्यालय जगदलपुर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 80 बटालियन ने जन भागीदारी से चलाया “स्वच्छता ही सेवा” अभियान स्वच्छ भारत मिशन योजना।





छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की 80वीं वाहिनी द्धारा दिनॉक 01/10/2023 को हरजिन्दर सिंह, उप महानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शान्तीनगर न्यू बस स्टैंड परिसर में 1000 बजे से 1100 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।



 जिसमें विक्रम सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ उत्पल गोगई, मुख्य चिकित्साधिकारी, मकसूद आलम, उप कमाण्डेंट, अमरजीत गुप्ता, उप कमाण्डेंट, हेमराज व्यास, सहायक कमाण्डेंट, बाल किशन यादव, सहायक कमाण्डेंट एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी तथा समस्त जवानों सहित नगर निगम जगदलपुर के कर्मचारीगण एवं आम जनता ने स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान में योगदान दिया।




हरजिन्दर सिंह, उप महानिरीक्षक द्वारा जवानों एवं आम जनता को स्वच्छता की महत्त्वा के बारे में वृहद् जानकारी साक्षा कर जागरूक किया गया, जिससे हम अपने घर, गॉव, मोहल्ले एवं देश को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सदैव तत्पर रहेंगे एवं देश के हर नागरिक को प्रतिवर्ष 100 घण्टे श्रमदान के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे हमारा देश स्वच्छ एवं सुन्दर बन सके।



🧹🧹🧹 हर नागरिक का हो यही सपना, स्वच्छ हो पूरा भारत अपना 🧹🧹🧹




Post a Comment

0 Comments