छत्तीसगढ़ : जगदलपुर शहर में चाकू लेकर डराने धमकाने वाले आरोपी पर थाना बोधघाट पुलिस की कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर शहर में चाकू लेकर डराने धमकाने वाले आरोपी पर थाना बोधघाट पुलिस की कार्यवाही।

धारदार छुरी चाकू से आने जाने वाले लोगो को डराया धमकाया जा रहा था 

मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का

जप्त संपत्ति- एक धारदार चाकू

आरोपी पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

नाम आरोपी : -

सारथी निषाद पिता भोलाराम निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी राउतपारा जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)
                       
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आम जगह पर चाकू छुरी लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।




          ज्ञात हो कि तिरंगा चौक नयामुण्डा के पास में एक व्यक्ति के द्वारा चाकू छुरी लेकर आने-जाने वाले आम लोगों को डराने धमकाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया। उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर, एक संदेही जो धारदार छुरी चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था, जिसे पहचान कर पकड़ा गया। 



जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम सारथी निषाद राउतपारा जगदलपुर का होना बताया। जिस आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।  

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरीक्षक - कविता धुर्वे
उपनिरी. - अरुण मरकाम
आरक्षक - प्रकाश नायक




Post a Comment

0 Comments