छत्तीसगढ़ : जगदलपुर शहर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस की पुनः कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर शहर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस की पुनः कार्यवाही।

आरोपियो के कब्जे से 15.020 लीटर शराब बरामद

अनुमानित कीमत 5100/- रूपये

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत की गई कार्यवाही

आरोपियो पर आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

नाम आरोपी -

आयतुराम कश्यप पिता पंडरूराम कश्यप उम्र 40 साल नि. डिलमिली बाजारपारा थाना कोडेनार, जिला बस्तर (छ.ग.)
                        

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में अवैध शराब बिक्री पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।




          ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि अनुपमा चैक में एक व्यक्ति अपने पास नील रंग के झोला में अवैध शराब रखकर बिक्री करने ले जाने हेतु गाड़ी का इंतजार कर रहे है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेष्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। 



उक्त टीम के द्वारा अनुपमा चैक पास एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ कर पुछताछ किया गया। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम आयतुराम कश्यप नि. डिलमिली बाजार पारा का होना बताया। जिसके कब्जे पीला रंग के झोला के अंदर अवैध अंग्रेजी शराब बीयर हायवर्डस 5000 स्ट्रांग प्रीमियम बीयर 22 नग प्रत्येक में 650 एम.एल. कुल 14.300 लीटर कीमती 4620 एवं 04 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की पौवा प्रत्येक में 180 एम.एल. कुल 720 एम.एल. कीमती 480/- रूपये को बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, कार्यवाही किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी -

निरीक्षक - लीलाधर राठौर, सुरेश जांगड़े
उप निरीक्षक - प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार
सहा.निरी.- पुरूषोत्तम नायडू
प्रआर.- अंनत बघेल, उमेश चंदेल
आर.  -  भूपेंद्र नेताम, उत्तम ध्रुव, विनोद खेस





Post a Comment

0 Comments