छत्तीसगढ़ : 5 लाख के ईनामी सक्रिय माओवादी द्वारा नारायणपुर पुलिस के समक्ष किया- आत्मसमर्पण।

 

छत्तीसगढ़5 लाख के ईनामी सक्रिय माओवादी द्वारा नारायणपुर पुलिस के समक्ष किया- आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित माओवादी परलकोट एलओएस कमांडर (कुतूल एरिया कमेटी) के पद पर था कार्यरत।
 
आत्मसमर्पित माओवादी विगत 17 वर्षो से माओवादी संगठन में रहा सक्रिय।

जिला नारायणपुर सहित सीमावर्ती जिला बीजापुर, कांकेर क्षेत्रो में विभिन्न माओवादी घटनाओ में रहा हैं सम्मिलित।


जिला नारायणपुर मे जिला पुलिस द्वारा भटके हुये माओवादियो को मुख्यधारा से जोड़ने किये जा रहे प्रयासो व छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘ नक्सल उन्मूलन नीति ’’ के तहत विकास, विश्वास और सुरक्षा की भावना से प्रेरित होकर किया गया आत्मसमर्पण।





छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंहपुलिस अधीक्षक,नारायणपुर पुष्कर शर्मा, के नेतृत्व में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘नक्सल उन्मूलन नीति अंतर्गत विकास, विश्वास व सुरक्षा ’’ के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कुतूल एरिया कमेटी अंतर्गत परलकोट एलओएस कमांडर (5 लाख ईनामी छ0ग0 शासन द्वारा ) के पद पर कार्यरत जयलाल कवाची द्वारा आज दिनांक 24.01.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल की पत्नि मासे भी वर्तमान में नक्सली संगठन में कुतुल एल0ओ0एस0 कमाण्डर के पद पर कार्यरत है।




आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना के तहत पुलिस अधीक्षक नारायणपुर पुष्कर शर्मा के द्वारा 25,000/- प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना के तहत् अन्य समस्त सुविधाएं एवं लाभ प्रदान करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के द्वारा इस दौरान नक्सली संगठन के अन्य नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा से जुड़ने व शासन की पुनर्वास योजना का लाभ लेने हेतु अपील किया गया है।



संक्षिप्त विवरण आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल -

नक्सली संगठन में धारित पद- परलकोट एलओएस कमांडर (कुतूल एरिया कमेटी माड डिवीजन अंतर्गत)

अंतिम धारित हथियार:- इंसास रायफल

संगठन में विभिन्न पदो पर कार्यअवधि:-

वर्ष 2007 - कुतूल एरिया कमेटी कमांडर जैनी के साथ 4 माह रहा।

वर्ष 2007- 2008- मिलिशिया सदस्य (कोडेलियर जनताना सरकार अंतर्गत) - हथियार तमंन्चा

वर्ष 2008 -(06 माह) - कुतूल जनमिलिशिया सदस्य - हथियार 12 बोर।

वर्ष 2009- 2012-  डीव्हीसी स्टाप टीम सदस्य - हथियार इंसास।

वर्ष 2013- अब तक - परलकोट एलओएस कमांडर (एसीएम /वैकल्पिक डीव्हीसी प्रभार) -हथियार .इंसास।

नक्सली घटनाये जिसमे शामिल रहा -

➡️ वर्ष 2008 कौंडे (जिला बीजापुर) में फायरिंग की घटना।

➡️ वर्ष 2008 पदमेटा एम्बुश (जिला बीजापुर ) की घटना - 1 जनमिलिशिया सदस्य मृत।

➡️ वर्ष 2013 गुडरापारा डेरा में फायरिंग की घटना - 1 नक्सली मृत।

➡️ वर्ष 2014-15- टीसीओसी के समय बासिंग कैम्प में देशी तोप से हमला - 4 जवान घायल।

➡️ वर्ष 2015- सितरम मुठभेड की घटना।

➡️ वर्ष 2016-17 - जड्डा मुठभेड की घटना - पुलिस द्वारा 12 बोर रायफल जब्त।

➡️ वर्ष 2017 - गारपा में जनअदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या।

➡️ वर्ष 2019 - कदेर में जनअदालत लगाकर 2 ग्रामीणों की हत्या।

➡️ वर्ष 2019 - बालेबेडा में जनअदालत लगाकर 3 ग्रामीणों की हत्या।

Post a Comment

0 Comments