छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्सन प्रोग्राम आयोजित।

 

छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्सन प्रोग्राम आयोजित।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर )  ओम प्रकाश सिंह । आज दिनांक 31/01/2024 को सिविक एक्शन प्रोग्राम - 2023 के तहत केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल 80 वी वाहिनी के द्वारा जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वी वाहिनी के नेतृत्व में जिला- बस्तर के अति सूदूर क्षेत्र कोलेंगनाला में ग्रामिणों के दैनिक उपयोग के सामग्री के वितरण हेतु सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



इस कार्यक्रम में ग्रामिणों एवं स्कूली बच्चों के दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे सिलाई मशीन, पानी की टंकी, कम्बल, कपडे, साडियॉ, स्टील मटका (गुंडी), कॉपी एवं लेखन सामाग्री स्कूल ड्रेस स्कूल बैग, छाता, विभिन्न फसलों के बीज एवं खाद्य, सोलर लैम्प, बॉलीबॉल एवं नेट, जूता एवं मोजा आदि का वितरण किया गया। 



उक्त कार्यक्रम में ग्रामिणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं सरकार एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के इस प्रयास एवं कार्य की सरहना की।



 जितेन्द्र कुमार कमाण्डेंट 80 वी वाहिनी द्वारा ग्रामिणों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही ग्रामिणों से उनके विकास एवं सहयोग के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन का अश्वासन दिया। 



आगे जो लोग मुख्य धारा से बिखर गये हैं उन्हें मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की।



इस अवसर पर 80 वी वाहिनी के अन्य अधिकारी भीम सिंह, उप कमाण्डेंट, राजू नामदेव वाग, सहायक कमाण्डेंट एवं इस के अतिरिक्त कोलेंग के डॉ. महेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments