छत्तीसगढ़ : पखांजूर स्व. श्री असीम राय हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी (शूटर) गिरफ्तार। शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार। कांकेर पुलिस की बडी सफलता।

छत्तीसगढ़ : पखांजूर स्व. श्री असीम राय हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी (शूटर) गिरफ्तार।

शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

कांकेर पुलिस की बडी सफलता।

छत्तीसगढ़ ( कांकेर-पखांजूर) ओम प्रकाश सिंह ।  दिनांक 07.01.2024 को स्व. श्री असीम राय की पखांजूर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या कर मुख्य आरोपी (शूटर) विकास तालुकदार फरार हो गया था। जिसे कांकेर पुलिस ने चंद्रपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, साथ ही इस हत्याकाण्ड में शामिल आरोपी पीव्ही 121 के गोपी दास के घर से पैरावट में छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 8 नग राउण्ड आरोपी विकास तालुकदार की निशानदेही पर बरामद किया गया।




शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे गये 2 नग पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बरामद किये गये।
कांकेर पुलिस द्वारा 360 डिग्री विवेचना कार्यवाही को अंजाम दिया गया :-

> प्लानिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
> सुपारी देने वाले आरोपी गिरफ्तार
> रेकी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
> गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार
> कट्टा सप्लाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Post a Comment

0 Comments