छत्तीसगढ़ : कांकेर थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोमरा-हुरतराई के मध्य जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड में 3 नक्सलियों का शव बरामद।
■पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सलियों का शव बरामद।
■3 नग भरमार बंदूक बरामद।
■घटना स्थल से दैनिक उपयोगी व नक्सली सामग्री बरामद।
छत्तीसगढ़ ( कांकेर-कोयलीबेड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । ओ.पी.पाल (भा.पु.से.) प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, के.एल.ध्रुव (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, हरिन्दर पाल सिंह सोही उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर सिंगारभाट कांकेर के मार्गदर्शन, आई.के.एलेसेला(भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, रमेश राम सेनानी 30वीं वाहिनी बीएसएफ मुख्यालय कोयलीबेड़ा, अभिषेक आनंद सेनानी 33 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय केंवटी के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा,हुरतराई, मिच्चेबेड़ा व उसके आसपास क्षेत्र में नक्सल कंपनी नंबर-05 के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर दिनांक 25.02.2024 को रात्रि 30वीं वाहिनी बीएसएफ+डीआरजी की संयुक्त टीम संयुक्त नक्सल अभियान में थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा,हुरतराई,मिच्चेबेड़ा की ओर रवाना हुये थे। नक्सल गस्त/सर्चिंग के दौरान दिनांक 25.02.2024 के प्रातः लगभग 08ः00 बजे थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा-हुरतराई के मध्य जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ।
0 Comments