छत्तीसगढ़ : जगदलपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया जनरल परेड का निरीक्षण। तथा पुलिस लाइन का आकस्मिक निरिक्षण किया गया।
💠 पुलिस जवानों की पूछी गयी समस्याऐं।
💠 संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु दिये गये निर्देश।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा आज रक्षित केन्द्र जगदलपुर में जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गणवेश एवं कीट का निरीक्षण किया गया।
परेड में अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्या पूछी गयी जिनके त्वरीत निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत रक्षित केन्द्र के समस्त शाखा का निरीक्षण किया गया।
उक्त अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments