छत्तीसगढ़ : बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु किया गया काम्बिंग गश्त।

 

छत्तीसगढ़ : बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु किया गया काम्बिंग गश्त




जिला बस्तर के समस्त थानों /चौकियों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मध्यरात्रि से लेकर सुबह तक की गयी कार्यवाही।




छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। 



इसी तारतम्य में संपूर्ण जिला में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन व अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारियों व थाना प्रभारीगण के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल के साथ मध्य रात्रि में कॉम्बिंग गश्त की शुरुआत की गई। 



जिला बस्तर के समस्त अनुविभाग एवं शहर के मुख्य इलाकों में गश्त किया गया तथा लॉज / होटल/ धर्मशाला/ सराय की बारीकी से चेकिंग की गई। साथ ही मोबाइल चेक पोस्ट के माध्यम से शहर में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनों एवं सामानों का औचक निरीक्षण किया गया। 



इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना एवं आगामी लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण  सम्पन्न कराना है।

Post a Comment

0 Comments