छत्तीसगढ़ : भाजपा ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ विजय संकल्प दिवस मनाया गया।

 

छत्तीसगढ़ : भाजपा ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ विजय संकल्प दिवस मनाया गया।




भाजपा कार्यकर्ता लगातार तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनाने संकल्पित- श्रीनिवास राव मद्दी



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ को सशक्त बनाने भाजपा रणनीतिक रुप से पूरी ताकत झोंक रही है।दलपत सागर वार्ड क्रमांक 18 में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ विजय संकल्प दिवस मनाया गया यह कार्यक्रम बस्तर संभाग के प्रत्येक बूथ में मनाया जा रहा है। 



जिसमें कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बैठक कर घर-घर जाकर झंडा लगाने का कार्य कर रहे हैं। 



इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री नरसिंह राव, श्रीनिवास राव मद्दी, मनोज झा, रितेश दुबे, सुंदर कश्यप, नरेंद्र पटेल, निशांत जैन, जयप्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव व बबलू गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण पर फोकस करते हुये शनिवार को प्रदेश स्तर पर बूथ विजय संकल्प अभियान मनाया। बूथ को मजबूत बनाने देवतुल्य कार्यकर्ता जुटे हैं।



Post a Comment

0 Comments