छत्तीसगढ़ : सुकमा पुलिस द्वारा जिले के बेरोजगार युवक/युवतियों को पुलिस एवं अन्य शासकीय सेवाओं में भर्ती की तैयारी हेतु दी जाएगी निःशुल्क प्रषिक्षण। द्वितीय नवीन बैच 15.05.2024 से प्रारंभ

छत्तीसगढ़ : सुकमा पुलिस द्वारा जिले के बेरोजगार युवक/युवतियों को पुलिस एवं अन्य शासकीय सेवाओं में भर्ती की तैयारी हेतु दी जाएगी निःशुल्क प्रषिक्षण

द्वितीय नवीन बैच 15.05.2024 से प्रारंभ



छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) ओम प्रकाश सिंह । जिला सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं निखिल अशोक कुमार राखेचा, अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के निर्देषन में जिला सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों के षिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को शासकीय नौकरी हेतु विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं के माध्यम से विभिन्न विभागों (पुलिस आरक्षक भर्ती, सी.जी. व्यापम हॉस्टल अधीक्षक, रेलवे आरक्षक एवं रेलवे सब इंस्पेक्टर एवं आगामी समय में होने वाले अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं) में रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु नवीन सेकन्ड बैच 15 मई 2024 से प्रारम्भ की जा रही है। 



इस निःशुल्क प्रशिक्षण का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को भर्ती परीक्षा हेतु बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमताओं को विकसित करना एवं परीक्षा के लिये तैयार कर शासकीय नौकरी पाने में एवं उनका सुनहरे भविष्य के लिये महत्वपूर्ण योगदान देकर सामुदायिक पुलिसिंग का बढ़ावा देना है।




ज्ञात हो कि जिला सुकमा पुलिस के द्वारा 1 माह पूर्व में ही भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु प्रथम बैच प्रारम्भ किया चुका है जिसमें जिले के कुल 100 युवाओं को योग्य अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 15 मई 2024 से पुनः नवीन दूसरी बैच प्रारम्भ किया जा रहा है ताकि जिलें कें अंदरूनी क्षेत्रों के ऐसे युवा जो भर्ती परिक्षाओं की तैयारी हेतु छूट गए है उन्हें भी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा सके। 



भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण रक्षित आरक्षी केन्द्र जिला सुकमा में दिया जायेगा जिसमें शारीरिक दक्षता (दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, उॅची कूद) एवं लिखित परीक्षा (सामान्य अध्ययन) के संबंध में कोचिंग अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से निःषुल्क दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण प्रोग्राम में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक पढ़े-लिखे बेरोेजगार युवक/युवतियों द्वारा रक्षित निरीक्षक कार्यालय रक्षित आरक्षी केन्द्र जिला सुकमा में उपस्थित होकर अपना निःशुल्क पंजीयन करा कर शामिल हो सकते है।
भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण सेकन्ड बैच हेतु समय सारिणी

🔘 बैच प्रारम्भ दिनांक: 15.05.2024
🔘 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण समय प्रातः 06ः00 से 07ः00 बजे तक
🔘 लिखित परीक्षा प्रशिक्षण समय प्रातः 07ः30 से 09ः00 बजे तक
🔘 प्रशिक्षण स्थल :- रक्षित आरक्षी केन्द्र सुकमा (छ0ग0)
🔶 प्रशिक्षक
रमेश कुमार पुरेना (सूबेदार)
👉मोबाईल नंबर- 9301862256
                                                                                          

Post a Comment

0 Comments