छत्तीसगढ़ : " विश्व पर्यावरण दिवस " के अवसर पर भ्रमण स्थल दलपत सागर पर 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

छत्तीसगढ़ : " विश्व पर्यावरण दिवस " के अवसर पर भ्रमण स्थल दलपत सागर पर 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।


छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । विश्व पर्यावरण दिवस 2024 जो कि दिनांक 5/6/2024 को देशभर में मनाया जाता हैं, के पूर्व भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय एवं जलवायु परिवर्तन के निर्देशानुसार दिनांक 5/5/2024 से 5/6/2024 तक जीवन जीने की शैली ( Meri Life ) कार्यक्रम एक माह आम जनों के बीच पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु जितेंद्र कुमार कमाण्डेन्ट 80 बटालियन के नेतृत्व में जीवन जीने की शैली के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जगदलपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।




इसी क्रम में आज दिनांक 11/5/2024 को जगदलपुर के भ्रमण स्थल दलपत सागर पर 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें दलपत सागर के इर्द-गिर्द केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियो एवं जवानों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।




आगे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 80 वीं वाहिनी द्वारा जीवन जीने की शैली ( Meri Life ) कार्यक्रम के तहत पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु साइकल रैली / पैदल मार्च, डोनशन कैम्प E - Waste का निपटारा, वृक्षारोपण आदि जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं।
इस अवसर पर 80 वीं वाहिनी के मकसूद आलम, उप कमाण्डेन्ट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी० वेंकट विकास मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments