छत्तीसगढ़ : भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आवंटित करने इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को दिया ज्ञापन

छत्तीसगढ़ : भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आवंटित करने इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को दिया ज्ञापन

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने इनरव्हील क्लब के लिये भूमि आवंटित हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आवंटित करने हेतु गुरुवार को बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम से मिलकर शासकीय भूमि आवंटित करने की मांग की। कलेक्टर बस्तर ने क्लब के सदस्यों को भूमि आवंटित हेतु आश्वासन दिया।




        जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से क्लब के सदस्य कुछ दिन पूर्व भूमि आवंटित हेतु अपनी बातें रखी थी। विधायक किरण सिंह देव ने तुरंत कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इनरव्हील क्लब के लिये भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आवंटित करने पत्र लिखा। पत्र में कहा गया क्लब के द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक एवं जनहित मे जागरूकता आदि कार्यों का संचालन उक्त संस्था द्वारा किया जाता है। बस्तर क्षेत्र में लंबे समय से यह संस्था कार्यरत है। 



विधायक जगदलपुर किरण देव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भवन निर्माण हेतु भूखंड आवंटित करने की अग्रिम कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इनर व्हील क्लब द्वारा  मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने पर जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने आभार मना है।




     इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर की अध्यक्षा ममता सिंह राणा के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों द्वारा कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम से भूमि आवंटित हेतु अपनी मांग रखी है। ममता राणा ने कहा 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर भूमि आवंटित हेतु क्लब के सदस्यों ने अपनी मांग रखी थी।24 मई को जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिलकर भूमि आवंटित हेतु हमसे मुलाकात किए थे। विधायक का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री को भूमि आवंटन हेतु पत्र लिखा।
         कलेक्टर को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप डॉ ज्योति चिकलीकर,उषा गोंदी,अरुणा जोबनपुत्रा, डॉ सुषमा झा,अलका गुप्ता,लाइबा चामड़िया,प्रीति आजाद सहित क्लब की मेंबर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments