छत्तीसगढ़ : नेशनल पार्क एरिया कमेटी अन्तर्गत 5 लाख की ईनामी पीपीसीएम एवं 1 लाख की ईनामी सीएनएम अध्यक्ष पति-पत्नि ने किया आत्मसमर्पण
माओवादी संगठन में दाम्पत्य जीवन, पारिवारिक सुख से वंचित रहने एवं माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर किया समर्पण
भैरमगढ एरिया कमेटी, गंगालूर एरिया कमेटी एवं नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 12 माओवादियों ने किया पुलिस समक्ष समर्पण
वर्ष 2024 में अब तक 123 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 273 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया
छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज एवं उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, कोबरा 202, केरिपु 222 एवं 85वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर भैरमगढ एरिया कमेटी, गंगालूर एरिया कमेटी एवं नेशनल पार्क एरिया कमेटी के निम्नलिखित माओवादियों ने आज दिनांक 29/06/2024 को उप महानिरीक्षक केरिपु देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222 केरिपु विनोद मोहरिल, कमांडेंट 85वी वाहिनी व्ही0 तुसिंग, कमांडेंट कोबरा 202, अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनित साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।
5. कैलाश कारम पिता लक्खू कारम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी एड़समेटा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, एड़समेटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, वर्ष 2015 से सक्रिय
6. जोगी मुचाकी ऊर्फ जोगी माड़वी पति नन्दु माड़वी उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी डोडीतुमनार काकड़ापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, नेशनल पार्क एरिया कमेटी सीएनएम सदस्या, वर्ष 2014 से सक्रिय
7. मंगू ऊर्फ गोडील हेमला पिता लखमू हेमला उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी गदामली लोहरापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, गदामली आरपीसी मिलिशिया कमांडर, वर्ष 2015 से सक्रिय
8. चैतु पूनेम ऊर्फ आयतु पिता स्व0 सुकलु पूनेम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार बंडीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- ग्राम पुसनार भूमकाल मिलिशिया कमांडर, वर्ष 1997 से सक्रिय
9. रामलू पूनेम पिता स्व0 दुला पूनेम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी ध्रुर्वापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम - ग्राम पुसनार न्याय शाखा सदस्य, वर्ष 2008 से सक्रिय
10. फागू पूनेम पिता स्व0 मंगू पूनेम उम्र 22 वर्ष निवासी पुसनार बंडीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन सदस्य, वर्ष्ज्ञ 2008 से सक्रिय
11. सुखलाल पूनेम ऊर्फ सुखराम पिता स्व0 सुकलु पूनेम उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार बंडीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- ग्राम पुसनार भूमकाल मिलिशिया पलाटून सी सेक्शन कमांडर, वर्ष 2008 से सक्रिय
12. बुधराम पूनेम ऊर्फ बाबू पिता स्व0 मंगू पूनेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार बंडीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- ग्राम पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2016 से सक्रिय
बड़ी घटनाओं में शामिल :-
1. 2018 में कर्रेमरका से कचलारम रोड निर्माण कार्य में लगी जेसीबी, ट्रेक्टर में आगजनी की घटना में शामिल
4. वर्ष 2022 में अम्बेली से गटटापल्ली रोड में IED ब्लास्ट कर पुलिस पार्टी पर हमला घटना में 01 जवाना शहीद
जननी मोड़ियाम , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-
वर्ष 2009 में करकावाड़ा आरपीसी में बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुई। वर्ष 2012 तक बाल संघम सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2013 से 2015 तक सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2016 में सीएनएम पार्टी सदस्य के रूप में कार्य हेतु नेशनल पार्क एरिया में कार्य दिया गया। वर्ष 2022 में नेशनल पार्क एरिया में सीएनएम अध्यक्ष के रूप कार्य दिया गया।
बड़ी घटनाओं में शामिल :-
1. वर्ष 2021 में ग्राम तालमेण्ड्री में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ में शामिल
2. वर्ष 2022 में अम्बेली से गटटापल्ली रोड में IED ब्लास्ट कर पुलिस पार्टी पर हमला घटना में 1 जवाना शहीद
राजू पूनेम ऊर्फ अनिल, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-
वर्ष 2005 में पुसनार आरपीसी में बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2007 में डॉक्टर शाखा का सदस्य बनाया गया। वर्ष 2008 से नवम्बर 2014 तक पुसनार आरपीसी अन्तर्गत डॉक्टर शाखा अध्यक्ष के पद पर संगठन में कार्य किया। वर्ष 2018 में पुसनार आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य का कार्य दिया गया। वर्ष 2021 में डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्य दिया गया।
संगठन छोड़ने का कारण:-
0 Comments