छत्तीसगढ़ : 80 वीं वाहिनी के0रि0पु0बल ने 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

छत्तीसगढ़ : 80 वीं वाहिनी के0रि0पु0बल ने 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल,मुख्यालय जगदलपुर के प्रांगण में वाहिनी कमाण्डेंट जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में 80 वी वाहिनी के अतिरिक्त के०रि०पु०बल रेंज जगदलपुर के भी जवान एवं अधिकारियों ने भाग लिया।



जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट 80 वाहिनी जगदलपुर ने 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21/06/2024 को योगाभ्यास में उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी और जवानों को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया गया कि एक स्वस्थ्य जीवनशैली जिसमें शरीर और मन को एकरूपता में ला कर अपने आपको शान्ति और रिक्तता से जोड़ने का एक तरीका है।




योगा नियमित रूप से करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा अभ्यास है जो स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर जीवन जीने की दिनचार्या में सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के वाह्य एवं आंतरिक भागों जैसे मन, मस्तिष्क, आत्मा एवं शरीर के सम्पूर्ण भाग को संतुलित करने का कार्य किया जाता हैं। प्राचीन काल में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया से प्रारम्भ होकर श्वसन एवं शारीरिक क्रियाओं के साथ पूर्ण किया जाता था।



 योग बैद्धिक एवं वैज्ञानिक दोनों परिणाम द्वारा शारीरिक और मानसिक सुधारों द्वारा स्वास्थ्य के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। योग के प्रति जागरूक करने एवं जीवन में योग का महत्व समझाने के उदेश्य से 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर वाहिनी के डा० उत्पल गगोई, मु० चिकित्सा अधिकारी, मकसूद आलम, अमरजीत गुप्ता, उप कमाण्डेंट, हेम राज व्यास, विनय कुमार, सहायक कमाण्डेंट, अधिनस्थ अधिकारी एवं समस्थ जवानों ने अभ्यास किया गया।



 इसके अतिरिक्त वाहिनी के सभी समवायों कैम्प नेतानार, कोलेंगनाला, कोलेंग, चॉंदामेटा, एवं भद्रीमउ में भी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा 10वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया तथा योगाभ्यास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।



Post a Comment

0 Comments