छत्तीसगढ़ : मुदवेंडी में आईईडी ब्लास्ट डीआरजी के 2 जवान जख्मी।

छत्तीसगढ़ : मुदवेंडी में आईईडी ब्लास्ट डीआरजी के 2 जवान जख्मी

छत्तीसगढ़ ( बीजापुर-गंगालूर ) ओम प्रकाश सिंह ।  बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के मुदवेंडी गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी के ब्लास्ट होने से डीआरजी के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। 



 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों जवानों के बाएं पैर में गंभीर चोंट आई है। सूत्रों ने बताया है कि घायल जवान किशन हपका और दिनेश वलवा दोनों खतरे से बाहर  हैं। घायल जवानों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। ज्ञात हो कि बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगल में नक्सलियों के प्लांट किये आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एसटीएफ के 2 जवान शहीद हो गए थे। वही चार जवान घायल हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments