छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली रीता मड़ियांम - ढेर।

छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली रीता मड़ियांम - ढेर।



छत्तीसगढ़ ( कांकेर-छोटेबेठिया ) ओम प्रकाश सिंह ।  जिला कांकेर के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा (थाना से 12 किमी. पूर्व दक्षिण दिशा) के जंगल में कांकेर DRG और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़।



 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 1 महिला  माओवादि के शव एवं 1 नग .303 रायफल, 1 नग .315 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।



पुलिस अधीक्षक, कांकेर इंदिरा कल्याण द्वारा बताया गया है मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई महिला माओवादी की शिनाख्तगी रीता मड़ियांम उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम मनकेली जिला-बीजापुर के रूप में हुई है, उक्त मृत महिला माओवादी कैडर  PLGA Military Company- 5 की सदस्या हैं, उसके ऊपर 8 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित है।




पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया है कि वर्ष 2024 में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप बस्तर रेंज अंतर्गत अब तक कुल 137 माओवादियों के शव, 498 माओवादियों को गिरफ्तार, 461 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा यह भी बताया गया है कि संयुक्त ऑपरेशन में कांकेर डीआरजी  एवं बीएसएफ 30 & 94 वीं वाहिनी का बल शामिल।

Post a Comment

0 Comments