छत्तीसगढ़ : अवैध रूप से 9 लीटर महुआ शराब विक्रय करने वाली महिला पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ : अवैध रूप से 9 लीटर महुआ शराब विक्रय करने वाली महिला पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।     

अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय करने के लिए अपने घर में रखे हुए पकड़ी गयी महिला आरोपी

नयमुंडा से किया गया महिला को गिरफ्तार

आरोपिया के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब किमती 9,00/- रु. को किया गया बरामद

नाम आरोपिया - श्रीमती मुकन्ता झाली पति स्व. कालू झाली उम्र 42 वर्ष निवासी नयमुंडा तिरंगा चौक जगदलपुर



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय करने वाली महिला पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।



ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ था कि महिला मुकान्ता झाली जो नयमुंडा तिरंगा चौक में रहती हैं अपने घर में अवैध रूप से महिला महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखी हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा नयमुंडा तिरंगा चौक के पास आरोपीया के घर में पहुँच कर घेराबंदी कर, संदेह के आधार घर की तलाशी ली गयी जो घर अंदर एक 5 लीटर वाले जरकिन तथा दो लीटर वाले दो पेप्सी बोत्तल में रखे कुल 9 लीटर किमती 900/- रु. बरामद हुआ जिस सम्बन्ध में आरोपिया से पूछताछ करने पर आरोपिया द्वारा उक्त महुआ शारब को अपना होना तथा विक्रय करने के लिए रखना बताई तत्पश्चात आरोपिया के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब को जप्त कर आरोपिया मुकान्ता झाली पति स्व. कालू झाली उम्र 42 वर्ष नयमुंडा तिरंगा चौक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-

निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उनि. -  अरुण मरकाम
प्र.आर. - प्रकाश मनहर,नितेश मेश्राम, चोवादास गेंदल,
आरक्षक - भैरव सिन्हा,

Post a Comment

0 Comments