छत्तीसगढ़ : माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट से STF बल के 2 जवान शहीद व 4 जवान घायल हो गये।

 

छत्तीसगढ़ : माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट से STF बल के 2 जवान शहीद4 जवान घायल हो गये।

छत्तीसगढ़ ( बीजापुर-तर्रेम ) ओम प्रकाश सिंह ।  जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवम् सुकमा के मध्य सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन व मिलेट्री कंपनी न० 2 के माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर दिनांक 16 जुलाई 2024 को संयुक्त अभियान पर उक्त जिलो से STF, DRG, CoBRA, CRPF की टीमो को विशेष अभियान में गई थी।



अभियान पर में सर्चिंग पश्चात्, दिनांक 17 जुलाई 2024 को सुरक्षा बलों के वापसी पर जिला बीजापुर के तर्रेम एरिया में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट से STF बल के 2 जवान शहीद4 जवान घायल हो गये है।

▪️उक्त एरिया में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है ओर घायल STF जवानों  उचित उपचार हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए है।

शहीद जवान :-

1. Constable Bharat Sahu R/O Raipur


2. ⁠Constable Satyer Singh Kange R/O  Narayanpur

Post a Comment

0 Comments