छत्तीसगढ़ : " कोंटा हत्याकांड " ग्राम एतकल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या में शामिल अब तक 1 महिला सहित कुल 17 आरोपियों को किया गया है - गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : " कोंटा हत्याकांड " ग्राम एतकल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या में शामिल अब तक 1 महिला सहित कुल 17 आरोपियों को किया गया है - गिरफ्तार



छत्तीसगढ़ ( सुकमा-कोंटा ) ओम प्रकाश सिंह ।  कोंटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एतकल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या दिनांक 15.09.2024 को कर दी गई थी। आरोपियों द्वारा जादू-टोना के शक में लाठी/डण्डा से पीट-पीट कर घटना को दिया था अंजाम। घटना के संबंध में थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 20/2024 धारा 191 (2), 191 (3), 190, 103 (1), 296, 351 (2) भारतीय न्याय संहिता, छ0ग0 धारा 4, 5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के अपराध कायमी के पश्चात तत्काल 5 आरोपियों क्रमशः 01. सवलम राजेश पिता सवलम कन्ना उम्र 21 वर्ष, 02. सवलम हिरमा पिता सवलम लच्छा, 03. कारम सतेम पिता कारम रामा उम्र 35 वर्ष, 04. कुंजाम मुकेश पिता कुंजाम कन्ना उम्र 28 वर्ष, एवं 05. पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा को गिरफ्तार किया।

प्रकरण की विवेचना में चश्मदीद गवाह स्वतंत्र साक्षी एवं आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में शामिल अन्य 1 महिला सहित कुल 12 आरोपियों क्रमशः 01. श्रीमती पोड़ियम कन्नी पति पोड़ियाम जोगा उम्र 45 वर्ष, 02. मड़कम सीता पिता लोकेन्द्र उम्र 25 वर्ष, 03. संतोष पोड़ियाम पिता जोगा उम्र 23 वर्ष, 04. कुंजाम कन्ना पिता विरा उम्र 48 वर्ष, 05. सवलम रंगा पिता स्व. लच्छा उम्र 30 वर्ष, 06. सवलम पोदिया पिता स्व.लच्छा उम्र 30 वर्ष, 07 सवलम गंगा पिता स्व लच्छा उम्र 29 वर्ष, 08. कारम राम कृष्ण पिता कारम सुब्बा उम्र 31 वर्ष, 09 कुंजाम एंका पिता कुंजाम कन्ना उम्र 25 वर्ष, 10. सोयम श्रीनु पिता स्व. कन्ना उम्र 30 वर्ष, 11. कुंजाम भीमा पिता वीरा  उम्र 25 वर्ष, एवं 12. पोड़ियाम जोगा पिता स्व. बुच्चा उम्र 50 वर्ष सभी निवासी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा को गिरफ्तार किया।

घटना में शामिल अब-तक 1 महिला सहित कुल 17 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त लाठी/डण्डा को किया गया है बरामद।

सभी आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।

प्रकरण की सभी बिन्दूओं की जांच जारी है।

                  

Post a Comment

0 Comments