तेलंगाना : कोत्तागुड़म जिले में गुंडाला क्षेत्र में नक्सलियों की जवानों से मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया, ... मुठभेड़ के दौरान 2 जवान हुए-घायल।

तेलंगाना : कोत्तागुड़म जिले में गुंडाला क्षेत्र में नक्सलियों की जवानों से मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों को  मार गिराया, ... मुठभेड़ के दौरान 2 जवान हुए-घायल।



तेलंगाना ( कोत्तागुड़म ) ओम प्रकाश सिंह । राज्य के कोत्तागुड़म जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम और मुलगू जिले के सीमा के बीच जंदागुट्टा के जंगल में पुलिस और ग्रे हाउंड फॉर्स के बीच मुठभेड में 6 माओवादी मारे गए हैं और हथियार बरामद किया गया है।




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह छत्तीसगढ़ का लक्ष्मण दलम बताया जा रहा है जो छत्तीसगढ़ से तेलंगाना जा रहा था। इसकी खबर लगते ही स्थानीय पुलिस और ग्रे हाउंड फॉर्स ने माओवादियों को घेर लिया।



छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों से हुआ सामना

जिसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई है। इस मुठभेड़ में जहां 6 माओवादी ढेर हो गए हैं।तेलंगाना पुलिस के 2 जवान घायल हुए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। 



घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




ऑपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से माओवादियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी।




जिसके बाद ग्रे हाउंड फॉर्स के जवानों ने माओवादियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया। जंगल में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस ने घायल तथा मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया है।



Post a Comment

0 Comments