छत्तीसगढ़ : माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन हिंसा छोड़कर 8 सक्रिय माओवादियों ने किया- पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण।

छत्तीसगढ़ : माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन हिंसा छोड़कर 8 सक्रिय माओवादियों ने किया- पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण।



 
8 लाख रूपये के ईनामी PPCM प्लाटून नम्बर 12 का कमाण्डर, 2 लाख की ईनामी प्लाटून नम्बर 2 की पार्टी सदस्या, 1 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11.00 लाख के 3 ईनामी माओवादी सहित कुल 8 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण

वर्ष 2024 में अब तक 178  माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, दंतेवाड़ा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, 85वी वाहिनी केरिपु, 222वी वाहिनी केरिपु एवं 202, 210 कोबरा के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से व छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति तथा छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर गंगालूर एरिया कमेटी, नेशनल पार्क एरिया कमेटी एवं उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी के प्लाटून कमांडर(PPCM), पार्टी सदस्य एवं जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 8 माओवादियों ने आज दिनांक 21/09/2024 को उप पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी सुनील कुमार, कमांडेंट 222वी वाहिनी केरिपु विजेन्द्र कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।



1. चन्दर कुरसम पिता बुड़ता कुरसम उम्र 38 वर्ष निवासी कोकरा थाना बीजापुर छ0ग0, पीपीसीएम /प्लाटून नम्बर 12 का कमांडर, ईनाम -08.00 लाख रुपए, 02स्थाई वारंट लंबित, वर्ष 2003 से सक्रिय

2. मंगली पोटाम ऊर्फ क्रांति पति सुदरू पूनेम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, नेशनल पार्क एरिया कमेटी अंतर्गत प्लाटून नम्बर 02 पार्टी सदस्य, ईनाम -02.00 लाख रुपए, वर्ष 2009 से सक्रिय

3. आयतू कोरसा पिता पोरिया कोरसा उम्र 52 वर्ष जाति मुरिया निवासी मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत मनकेली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम -1.00 लाख रुपए, 18 स्थाई वारंट लंबित, वर्ष 1994 से सक्रिय

4. रामू लेकाम पिता हुंगा लेकाम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी आईपा पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, बैनपल्ली आरपीसी सीएनएमस अध्यक्ष, वर्ष 2006 से सक्रिय

5. महेश यादव ऊर्फ आपू पिता लक्ष्मण उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी मल्लूर राउतपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, बुरजी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन कमाण्डर,  वर्ष 2003 से सक्रिय

6. सुदरू हेमला ऊर्फ पोटटी पिता बुदरू हेमला उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी काकेकोरमा कर्रेपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदेड़ा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमांडर ,04 स्थाई वांरट लंबित, वर्ष 2009 से सक्रिय

7. हुंगा डोडी पिता सोमा डोडी उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोत्तागुड़ा बिटिलपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पुसबाका आरपीसी अन्तर्गत सीएनएम उपाध्यक्ष, वर्ष 2011 से सक्रिय

8. सुरित यादव ऊर्फ सुरेश पिता आयतू राम यादव उम्र 39 वर्ष जाति राउत निवासी मल्लूर राउतपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, बुरजी आरपीसी अन्तर्गत जनताना सरकार सदस्य/आर्थिक शाखा अध्यक्ष, वर्ष 2006 से सक्रिय

1. चन्दर कुरसम, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण

वर्ष 2003 में कोकरा डीएकेएमएस सदस्य के पद पर माओवादी संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2004 में डीएकेएमएस अध्यक्ष, 2006 में जनमिलिशया सदस्य, वर्ष 2007 में प्लाटून नम्बर 13 का सदस्य बनाया गया।  2008 में माटवाड़ा एलओएस डिप्टी कमांडर के पद पर बदली किया गया। सितम्बर 2009 में प्लाटून नम्बर 12 के कमाण्डर के पद पर जवाबदारी दी गई। उक्त के विरूद्ध 2 स्थाई वारंट लंबित है।



बड़ी घटनाओं में शामिल :-

1. वर्ष 2008 में मोदकपाल एवं तुनकीगुट्टा के मध्य केरिपु की पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला, घटना में 10 जवान शहीद हुए, हथियार एवं वायरलेस सेट लूट लिये, उक्त घटना में 02 माओवादी मारे गये।
2. वर्ष 2011 में नुकनपाल- धारावारम के मध्य पुलिया के पास केरिपु पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला, घटना में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान घायल हुए।
3. वर्ष 2012 में कैम्प पामलवाया से निकले जवान पर चाकू से हमला कर एके 47 लूट कर ले गये।
4. वर्ष 2013 में लेण्ड्रा-तोड़का के जंगल में कोबरा के साथ मुठभेड़ में शामिल।
5. मार्च 2013 को कोरचोली में केरिपु के साथ मुठभेड़ में शामिल। मुठभेड़ में 1 माओवादी मारा गया।

2.मंगली पोटाम, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण :-

वर्ष 2009 में पुसनार आरपीसी में बाल संघम के रूप में  माओवादी संगठन में भर्ती हुई। वर्ष 2012-2015 तक पुसनार आर पी सी में मिलिशिया प्लाटून सदस्य का कार्य, वर्ष 2015-2016 तक पीड़िया एलओएस सदस्य का कार्य। वर्ष 2016-2018 तक सप्लाई टीम सदस्य का कार्य। वर्ष 2022 में नेशनल पार्क एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 2 में सदस्य का कार्य दिया गया।





बड़ी घटनाओं में शामिल :-

1. वर्ष 2018 में कोरचोली- सावनार के मध्य पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल।

2.अप्रैल 2022 को थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत एलीगेण्ड्रा के जंगलों में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़।

3.आयतु कोरसा, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण :-

वर्ष 1994 - 1996 तक  बाल संघम के रूप में माओवादी संगठन में भर्ती होकर कार्य किया। वर्ष 1997- 2002 तक मनकेली संघम सदस्य के पद पर कार्य, वर्ष 2003-2004 मनकेली डीएकेएमएस सदस्य, 2005-2011 तक डीएमकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्य, 2011-2012 तक मनकेली आरपीसी का जीपीसी सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2021 में मनकेली आरपीसी में जनताना सरकार अध्यक्ष का कार्य दिया गया। 

बड़ी घटनाओं में शामिल :-

1. वर्ष 2004 में भोगामगुड़ा – पोंजेर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल।
2. वर्ष 2005 में बीजापुर – आवापल्ली मार्ग पर नुकनपाल – धारावारम के मध्य पेड़ गिराकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल।
3. वर्ष 2005 में कोकरा के ग्रामीण की हत्या में शामिल।
4. वर्ष 2006 में कोकरा के ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के संदेश पर हत्या में शामिल।
5. वर्ष 2018 में गोरना पटेलपारा के पास पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल।
6. वर्ष 2023 में गोरना नेगरीनपारा के पास पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल, घटना में 01 जवान शहीद।
7. वर्ष 2024 में छोटू कुरसम की हत्या में शामिल।



संगठन छोड़ने का कारण:-
  संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं  माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों  द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments