छत्तीसगढ़ : जप्पेमरका में जनअदालत में दो को लटकाया-फांसी पर....!

छत्तीसगढ़ : जप्पेमरका में जनअदालत में दो को लटकाया-फांसी पर....!

छत्तीसगढ़ ( बीजापुर-भैरमगढ़ ) ओम प्रकाश सिंह । नक्सलियों ने 2 लोगों को जन अदालत में पुलिस का मुखबिर बताकर 2 लोगों को फंदे पर लटका दिया। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जप्पेमरका में घटना को अंजाम दिया, नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर सैकड़ों लोगों को बुलाया गया। माड़वी सूजापोड़ियामी कोसा को हाज़िर किया। जन अदालत में आरोप लगाया गया कि नक्सलियों के मूवमेंट की जानकारी देते हैं। 



नक्सलियों ने ग्रामिणों को बताया कि दोनों को फांसी की सजा दी जा रही है आगे भी जो लोग ऐसा करेंगे उन्हें ऐसे ही सजा  दी जाएगी। दोनों को फांसी पर लटका दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जन अदालत में मिरतुर छात्रावास के 1 छात्र को पेश किया गया था बाद में रिहा कर दिया।

हजारों लोग जुटे,पुलिस व इंटेलीजेंस को भनक तक नहीं लगा।



नक्सलियों पर काबू पाने का दावा करने वाली पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं मिला, कहीं न कहीं पुलिस की खुफिया तंत्र भी फेल है। फांसी देने की जानकारी 2 दिनों तक बाहर नहीं आई, नक्सलियों ने मृतकों के परिजनों को भी इसका जिक्र थाने में या किसी और से न करने को कहा था।



इंटेलिजेंस सर्विस के काम पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

दोनों को फांसी पर लटकाने के बाद नक्सलियों ने सीने पर पर्चा लगाया है।

Post a Comment

0 Comments